छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत अब जिले के स्कूल संवरने लगे हैं। जिले में योजना अंतर्गत शाला भवन मरम्मत नवीनीकरण एवं जीर्णाेद्धार कार्य के साथ अतिरिक्त कक्ष निर्माण कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप स्कूलों के कायाकल्प होने से अब बच्चों को पढ़ाई हेतु बेहतर परिवेश मिलेगा, जिससे बच्चों में पढ़ाई हेतु एक नई उमंग पैदा होगी। मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना से संवरने लगे स्कूल
24 Jul 2023 05:17AM,by: Tikendra Sinha
रायपुर जिले में बड़े पैमाने पर पपीते की खेती को लेकर उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों को प्रोत्साहन एवं प्रशिक्षण दिए जाने की सिलसिला शुरू कर दिया गया है। एक उत्पाद-एक जिला योजना के तहत रायपुर जिले का चयन पपीते की खेती के लिए हुआ है। किसानों को उन्नत और रोग-प्रतिरोधी क्षमता वाले पपीते के पौधे उपलब्ध हो सके, इसके लिए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ हार्टिकल्चर बैंगलोर में विकसित अर्का प्रभात किस्म का पपीता का पौधा रायपुर लाया गया है। इसकी मदद से नर्सरी तैयार कर किसानों को रोपण के लिए अर्का प्रभात पौधा उपलब्ध कराए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। रायपुर बनेगा पपीता उत्पादक जिला
24 Jul 2023 05:17AM,by: Tikendra Sinha
अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण में सहकारी बैंक के नवीन शाखा भवन का लोकार्पण एवं नवीन एटीएम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष राज्य गौ सेवा आयोग राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदर दास और अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर श्री प्रमोद नायक भी उपस्थित थे। इस अवसर पर आयोजित किसान सम्मान समारोह में किसानों का सम्मान भी किया गया। यहां एटीएम का शुभारंभ होने से किसानों को राशि का आहरण करने में सुविधा उपलब्ध होगी। समारोह में किसानों को एटीएम कार्ड जारी किया गया। अब कोआपरेटिव्ह बैंकों के किसान यूपीआई सुविधा से जुड़ जाएंगे। शिवरीनारायण में सहकारी बैंक के नए भवन और एटीएम का शुभारंभ
24 Jul 2023 05:17AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मणिपुर की स्थिति से पता चलता है कि जब डबल इंजन वाली गाड़ी रुकती है तो क्या होता है, लेकिन दोष छोटे इंजन में नहीं है, क्योंकि डबल इंजन वाली गाड़ी सिर्फ छोटे इंजन के खराब होने से नहीं रुकेगी। जब डबल इंजन वाली गाड़ी रुकती है तो क्या होता है : थरूर
24 Jul 2023 01:11AM,by: Tikendra Sinha
त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देश और इसके लोगों के कल्याण के लिए चुपचाप काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "जिस तरह से वह देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं, वह भविष्य में शोधकर्ताओं के लिए एक विषय होगा। मोदी से पहले और मोदी के बाद के युग में विकास कार्य पीएचडी के लिए एक विषय होगा।" भारत के लिए पीएम मोदी का काम शोध का विषय होगा: त्रिपुरा सीएम
24 Jul 2023 01:11AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









