केन्द्रीय गृहमन्त्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा, "मैं विपक्ष के सभी सम्मानित सदस्यों से आग्रह करता हूं कि एक बेहद संवेदनशील मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सदस्यों ने चर्चा की मांग की है, मैं चर्चा के लिए तैयार हूं। मुझे नहीं पता कि विपक्ष चर्चा क्यों नहीं होने देना चाहता।"
25 Jul 2023 01:04AM,by: Tikendra Sinha
उच्च न्यायालय के निर्देशों के परिपालन में सड़कों पर पशुओं के विचरण से होने वाले नुकसान को रोकने स्थाई हल निकालने के लिए मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य सचिव ने सड़कों पर पशुओं के विचरण को रोकने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों से गहन विचार-विमर्श किया और इस संबंध में अधिकारियों को शीघ्र ही समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा है। मुख्य सचिव ने लोक निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और स्थानीय निकायों के अधिकारियों को अपनी-अपनी सड़कों पर पिछले वर्षों में पशुओं के विचरण से हुई दुर्घटनाओं की जानकारी संधारित कर ऐसे दुर्घटना जन्य स्थलों को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। सड़कों पर पशुओं का विचरण रोका जाएगा
25 Jul 2023 01:04AM,by: Tikendra Sinha
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का 25 जुलाई मंगलवार को सुबह 9 बजे नई दिल्ली से माना विमानतल पहुंचेंगे एवं सर्किट हाउस के लिये रवाना होंगे। सुबह 11 बजे राजीव भवन रायपुर में कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। रात्रि 8.15 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।
25 Jul 2023 01:04AM,by: Tikendra Sinha
रायपुर पुलिस का नशे के विरूद्ध व्यापक जन जागरूकता मुहिम ‘‘हैलो जिंदगी‘‘ के तारतम्य में आज दिनांक 24.07.23 को टिकरापारा में भैरव नगर एवं ब्रीज नगर, गोबरा नयापारा में सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय, न्यू राजेन्द्र नगर में महाराणा प्रताप नर्सिंग कॉलेज, उरला क्षेत्रांतर्गत स्कूलों में, खमतराई में सीनियर हायर सेकण्डरी स्कूल, तेलीबांधा में मौलीपारा, धरसींवा में जय जवान पेट्रोल पम्प, खम्हारडीह में विवेक स्कूल तथा थाना पण्डरी के विभिन्न क्षेत्रों में रायपुर पुलिस के अधि./कर्म. सहित अन्य समाज सेवी संगठनों एवं छात्रों के संयुक्त तत्वाधान में जन जागरूकता अभियान ‘‘हैलो जिन्दगी’’ आयोजित किया जाकर नशे के दुष्प्रभावों सहित इससे जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में आमजन को बताकर जागरूक किया गया। इसके साथ ही ‘‘हैलो जिंदगी’’ अभियान के तहत आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से टी-शर्ट, पोस्टर एवं पम्पलेट वितरित किये गये तथा मकानों के बाहर एवं आटो में पोस्टर/स्टीकर लगाने के साथ ही नुक्कड़, नृत्य व सोशल मीडिया के माध्यम से भी इसका प्रचार-प्रसार कर आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
25 Jul 2023 01:04AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक के नेतृत्व में आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री के समक्ष उन्होंने राज्य महिला आयोग के विगत वर्षों की उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष के रूप में पुनः नियुक्त श्रीमती किरणमयी नायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि आज वे राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर अपने द्वितीय कार्यकाल का पदभार ग्रहण करेंगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रीमती नायक को पहले कार्यकाल को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई देते हुए नवीन कार्यकाल में पदेन दायित्वों के कुशल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनिता रावटे, श्रीमती अर्चना उपाध्याय, श्रीमती नीता विश्वकर्मा, श्रीमती बालो बघेल, राज्य महिला आयोग के सचिव श्री आनंद प्रकाश किस्पोट्टा सहित डॉ. विनोद कुमार नायक, श्री भुसरू राम बघेल तथा अन्य लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात
24 Jul 2023 11:27AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने शासकीय कर्मचारियों के हित में लिए गए फैसलों के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल को गजमाला पहनाकर उनका आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि केंद्र के समान डीए और गृह भाड़ा वृद्धि सहित सभी फैसले कर्मचारी हित में ऐतिहासिक हैं। इन सौगातों से प्रदेश भर के शिक्षकों सहित सभी कर्मचारियों में हर्षाेल्लास की लहर है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष राजनारायण द्विवेदी, श्री कृष्ण कुमार नवरंग, भूपेंद्र सिंह बनाफर, शंकर साहू, शिव सारथी, राय, धर्मदास बंजारे, श्री चेतन कुमार बघेल, श्री कमल दास मुरचले सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
24 Jul 2023 11:27AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गौ-पालन और डेयरी उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य शासन ने अनेक कदम उठाए गए हैं। गोधन न्याय योजना प्रारंभ की गई है। इसी कड़ी में अब प्रदेश में हाट-बाजार क्लीनिक योजना की तर्ज पर मवेशियों के इलाज के लिए जल्द ही मोबाईल वेटनरी वाहन प्रारंभ किए जाएंगे। मोबाईल वेटनरी वाहन तय कार्यक्रम के अनुसार गौठानों में पहुंचेंगे जहां ग्रामीण अपने मवेशियों का इलाज करा सकेंगे। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में सर्व यादव समाज के प्रतिनिधि मंडल को संबोधित कर रहे थे। सर्व यादव समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन
24 Jul 2023 11:27AM,by: Tikendra Sinha
राजधानी के बूढ़ा तालाब का फुटपाथ धंसककर पानी में गिर गया l जब फुटपाथ का यह हिस्सा तालाब में गिरा उस वक्त वहां कोई शख्स नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। महापौर एजाज ढेबर ने पाथवे का हिस्सा गिरने की वजह से काफी नाराजगी जाहिर की साथ ही उन्होंने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्य से संबंधित अधिकारी को ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने और इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। बूढ़ा तालाब पाथवे गिरा पानी में
24 Jul 2023 08:55AM,by: Tikendra Sinha
रायपुर पुलिस का नशे के विरूद्ध व्यापक जन-जागरूकता मुहिम ‘‘हैलो जिंदगी’’ के तहत् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रेस्टोरेंट, कैफे, क्लब, ढ़ाबा एवं होटल की आकस्मिक चेकिंग के निर्देश देने के साथ ही रेस्टोरेंट, कैफे, क्लब, ढ़ाबा एवं होटल को निर्धारित समयावधि में बंद कराने निर्देशित किया गया है। रेस्टोरेंट, कैफे एवं क्लब की, की गई आकस्मिक चेकिंग
24 Jul 2023 08:32AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









