Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार 23 जुलाई को संभवतः रायपुर संभाग के युवाओं से भेंट-मुलाकात करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इण्डोर स्टेडियम में होगा। मुख्यमंत्री इस दौरान संभाग के पांचो जिलों से आए युवाओं, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, मितान क्लब के सदस्यों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें प्रतिभागियों सहित अन्य सभी युवाओं से बातचीत करेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने जिले के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक की और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यक्रम के लिए कानून व्यवस्था, आयोजन संबंधी इंतजामों आदि की समय पर तैयारियों के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत के सीईओ श्री अबिनाश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।  मुख्यमंत्री बघेल युवाओं से करेंगे भेंट-मुलाकात

20 Jul 2023 05:52AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में विधानसभा के शैक्षणिक परिभ्रमण में आए दुर्ग जिले के देवादा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल से विद्यार्थियों ने विधानसभा देखने के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि पहली बार उन्हें विधानसभा की कार्यवाही प्रत्यक्ष देखने को मिली। बहुत कुछ नया सीखने को मिला है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने देवादा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

20 Jul 2023 05:52AM,
by: Tikendra Sinha