अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज सुबह यहां रैली में आ रहे छत्तीसगढ़ की तीन संतानों की एक बस हादसे में दुःखद मृत्यु हो गई। इस हादसे में कुछ लोग जख्मी भी हुए हैं। जिनका निधन हुआ है मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं और जो लोग जख्मी हुए हैं, उनके इलाज में भी हरसंभव मदद की जा रही है।
07 Jul 2023 06:55AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि हमारे प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के दौरे में आये हैं। प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की भूमि में मैं उनका स्वागत करता हूँ। प्रधानमंत्री जी से हम अनेक मंचों में मिलते हैं और नीति आयोग आदि की बैठकों में मिलते हैं। हम मांगे भी करते हैं लेकिन उन्हें और दोहराना नहीं चाहता। मैं गडकरी जी के साथ भी बैठता हूँ जितना मांगते हैं उससे ज्यादा ही देते हैं। हम तो मांगते ही रहेंगे लेकिन और ज्यादा नहीं कहना चाहता हूूँ, फिर भी इतना कहना चाहता हूँ कि हमारा राज्य नवोदित राज्य है इसलिए ज्यादा से ज्यादा मदद हमको मिलती रहे।
07 Jul 2023 06:07AM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज सुबह राजधानी रायपुर पहुंचने पर पंडित रविशंकर शुक्ल हेलीपेड पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनकी अगवानी की। उन्होंने प्रधानमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका छत्तीसगढ़ में आत्मीय स्वागत किया। प्रधानमंत्री का मुख्यमंत्री बघेल ने किया स्वागत
07 Jul 2023 05:25AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट कर कहा, ''प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को अंबिकापुर से रायपुर ले जा रही बस के बिलासपुर के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। दो लोगों की दु:खद मृत्यु का समाचार मिला है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवारजनों को हिम्मत दे। हम घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।''
07 Jul 2023 04:31AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









