टीएमसी नेता मदन मित्रा ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने नाम लिए बिना राज्यपाल की तुलना 'असुर' से कर दी l इसके बाद बीजेपी नेता प्रियंका टिबरेवाल ने कहा, ''यह पहली बार नहीं है कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल की ओर से ऐसी टिप्पणियां आई हैं. यह उनके नस्लवाद और रवैये को दर्शता है l
03 Jul 2023 12:42AM,by: Tikendra Sinha
एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फड़नवीस सरकार में शामिल होने वाले राकांपा कार्यकर्ताओं पर हमला करते हुए, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि 'भ्रष्ट' नेता जांच एजेंसियों के दबाव से बचने के लिए जहाज से कूद गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महाराष्ट्र में बीजेपी को सत्ता से हटाने की दिशा में काम करेगी
03 Jul 2023 12:42AM,by: Tikendra Sinha
महाराष्ट्र में एनसीपी के अजित पवार के शिंदे-फडणवीस सरकार में शामिल होने के बाद समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ''बीजेपी समय-समय पर ऐसा करती रहती है, पहले उन्होंने मध्य प्रदेश में ऐसा किया, फिर महाराष्ट्र में किया, लेकिन लोग इसे देख रहे हैं.'' 'लोग देख रहे हैं': अखिलेश यादव
03 Jul 2023 12:42AM,by: Tikendra Sinha
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने वरिष्ठ राकांपा नेता अजीत पवार द्वारा अपनी पार्टी तोड़ने और महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि शायद यह "लोकतंत्र की जननी" है जिसके बारे में मोदी ने अमेरिका में अपने संबोधन में बात की थी।
02 Jul 2023 03:08PM,by: Tikendra Sinha
आम आदमी पार्टी (आप) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता अजीत पवार और पार्टी के आठ अन्य लोगों के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए उन्हें "भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा संरक्षक" कहा। पीएम मोदी भ्रष्टाचार के सबसे बड़े संरक्षक : आप
02 Jul 2023 03:07PM,by: Tikendra Sinha
हम अपनी संस्कृति को सहेजते हुए और परंपराओं का सम्मान करते हुए आगे बढ़ रहे हैं और शिक्षा ही एकमात्र माध्यम है जिससे व्यक्ति का विकास संभव है। ये बातें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित प्रांतीय आर्य महासम्मेलन एवं ज्ञान ज्योति पर्व कार्यक्रम में कही। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने जिस आंदोलन की शुरूआत की थी हमें आज उसका परिणाम देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने महिलाओं को शिक्षित करने के लिए आवाज उठायी थी और इसी का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ के कालेजों में पुरूषों से ज्यादा संख्या महिला विद्यार्थियों की है।
02 Jul 2023 11:56AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के द्वारा आयोजित अर्जुन सदन के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समाज के नवनिर्मित भवन अर्जुन सदन का लोकार्पण किया और साहू समाज को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि साहू समाज सदैव मेहनतकश और उद्यमी रहा है। साथ ही दान के मामले मे अग्रणी रहता है। इस समाज का छत्तीसगढ़ के निर्माण और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
02 Jul 2023 11:56AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









