पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2023-24 का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल के निर्देशन में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने, खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने, खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने और खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से शुरू किए गए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2023-24 का आगाज हरेली त्योहार के दिन 17 जुलाई से होगा। लगभग 2 माह 10 दिन तक चलने वाले यह खेल प्रतियोगिता 6 चरणों में आयोजित होगी। इस खेल प्रतियोगिता में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता में दलीय एवं एकल श्रेणी में 16 तरह के पारम्परिक खेलों को शामिल किया गया है। इस बार के ओलंपिक में एकल श्रेणी में रस्सीकूद एवं कुश्ती को भी जोड़ा गया है। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के आयोजन का दायित्व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और नगरीय क्षेत्रों के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को सौंपा गया है। प्रतियोगिता का समापन 27 सितंबर 2023 को होगा। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज हरेली त्योहार से
02 Jul 2023 07:11AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में श्री शंकराचार्य जनकल्याण न्यास कवर्धा के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के चातुर्मास्य व्रत उत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि चातुर्मास्य व्रत उत्सव का आयोजन परमहंसी गंगा आश्रम, श्रीधाम (गोटेगांव) मध्यप्रदेश में 3 जुलाई से 29 सितंबर के मध्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने चातुर्मास्य व्रत उत्सव में आमंत्रण हेतु प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया।
02 Jul 2023 07:11AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बौद्ध धर्म गुरू दलाई लामा को छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया है। सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सतीश जग्गी ने आज धर्मशाला पहुंचकर दलाई लामा से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें मुख्यमंत्री की ओर से छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया। श्री जग्गी ने इस मौके पर दलाईलामा को छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री ने दलाई लामा को दिया छत्तीसगढ़ आने का न्यौता
02 Jul 2023 07:11AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 जुलाई रविवार को राजधानी रायपुर एवं पाटन में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 2 जुलाई को पूर्वान्ह 11.10 बजे से शहीद स्मारक भवन रायपुर में आर्य समाज के प्रांतीय महासम्मेलन एवं ज्ञान ज्योति पर्व कार्यक्रम में तथा दोपहर 12.10 बजे से छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा टिकरापारा स्थित भामाशाह साहू छात्रावास परिसर में नवनिर्मित अर्जुन सदन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.10 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा दुर्ग जिले के पाटन जाएंगे और वहां छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के सामाजिक सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पाटन से हेलीकॉप्टर से 4.50 बजे रायपुर लौट आएंगे।
02 Jul 2023 07:11AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ में लघु धान्य फसलों (कोदो-कुटकी, रागी) के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए संचालित छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की सराहना अन्तर्राष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान मनीला की उप महानिदेशक (फसल) तथा प्रख्यात कृषि एवं पोषण विशेषज्ञ सुश्री जोआना केन पोटाका ने की है। सुश्री पोटाका ने छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन के तहत लघु धान्य फसलों के बीज उत्पादन कार्यक्रम तथा किसानों तक बीज वितरण प्रणाली, कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से सामुदायिक सहभागिता के द्वारा मिलेट प्रोसेसिंग केन्द्रों की स्थापना, राज्य सरकार द्वारा किसानों से कोदो, कुटकी, रागी आदि लघु धान्य फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में पौष्टिकता के मद्देनजर लघु धान्य फसलों का समावेश तथा महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से विभिन्न जिलों में मिलेट कैफे की स्थापना एवं संचालन की तारीफ की है। सुश्री पोटाका ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल के साथ साउथ अफ्रीकन देश घाना में विगत दिनों आयोजित ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय हाई इम्पैक्ट राईस ब्रीडिंग कार्यशाला’’ के दौरान हुई मुलाकात का फोटो शेयर करते हुए इस बारे में ट्वीट किया है। गौरतलब है कि सुश्री पोटाका स्मार्ट फूड कार्यक्रम की कार्यकारी निदेशक भी हैं।
02 Jul 2023 07:11AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में समाचार पत्र समूह ‘‘दैनिक भास्कर’’ द्वारा आयोजित ‘‘36 गढ़ एमिनेंस अवार्ड सम्मान समारोह 2022-23’’ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कला जगत तथा सामाजिक सेवा आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति तथा संगठनो को अवार्ड देकर सम्मानित किया।
02 Jul 2023 07:11AM,by: Tikendra Sinha
ताईक्वांडो खेल में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य सहित पूरे देश में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन कर रहे हैं। गौरतलब है कि जशपुर के ताईक्वाडो स्टेडियम में 26 जून से 29 जून 2023 तक 19वीं राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में जशपुर जिला के ताईक्वांडो खेल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इन खिलाड़ियों ने अपने प्रतिभा का उच्च प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण, 4 रजत, 2 कांस्य पदक प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। इसी तरह जिले को ताईक्वांडो पोमसे में पूरे छत्तीसगढ़ में रनरअप प्राप्त करने में भी सफलता मिली है। इन खिलाड़ियों में एकलव्य खेल अकादमी जशपुर ताईक्वांडो के तीन खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। विजेता खिलाड़ी जूनियर स्तर का प्रतियोगिता हेतु 4 जुलाई को बैंगलोर और कैडेट वर्ग के लिए चयनित खिलाड़ी 25 जुलाई 2023 को लखनऊ के लिए रवाना होगें। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ताईक्वांडों खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल जितने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
02 Jul 2023 07:11AM,by: Tikendra Sinha
बीएमसी में कथित भ्रष्टाचार को लेकर आदित्य ठाकरे ने सरकार पर जमकर हमला किया ,. उन्होंने कहा कि बीएमसी के इतिहास में सड़क ठेकों में इतनी अनियमितताएं कभी नहीं हुईं. करीब 1000 करोड़ रुपये ठेकेदारों की जेब में जाने वाले थे. हम सत्ता में वापस आने पर इस मामले में शामिल सभी लोगों को जेल में डालेंगे l
01 Jul 2023 09:44PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









