Tikendra Sinha

Generic placeholder image

कांग्रेस के बूथ चलो अभियान कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ नेता गण बिलासपुर संभाग के विभिन्न बूथों में जाकर बूथ कमेटियों की बैठक लिया। बैठक में बूथ पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि अपने बूथ में कांग्रेस के प्रत्याशी को बहुमत दिलाकर राज्य में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनाना है। विकास और गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की जो अभियान 2018 से शुरू हुआ है वह आने वाले वर्षों में अनवरत चलता रहे इसलिये प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा कोटा विधानसभा के बूथों में, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर के बूथों में कार्यकर्ताओं की बैठक लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बिल्हा के बूथों में बैठक लिया। उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक लिया। एआईसीसी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव खरसिया विधानसभा के बूथों में, एआईसीसी के संयुक्त सचिव एवं सह-प्रभारी विजय जांगिड़ रामपुर विधानसभा के बूथों में, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत जांजगीर-चांपा विधानसभा के बूथों में, मंत्री ताम्रध्वज साहू मस्तुरी विधानसभा के बूथों में, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया पामगढ़ विधानसभा के बूथों में, मंत्री मोहम्मद अकबर रायगढ़ विधानसभा के बूथों में, मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह पालीतानाखार विधानसभा के बूथों में, मंत्री कवासी लखमा चंद्रपुर विधानसभा के बूथों में, मंत्री अमरजीत भगत तखतपुर विधानसभा के बूथों में, मंत्री गुरू रूद्रकुमार लोरमी विधानसभा के बूथों में, मंत्री जयसिंह अग्रवाल सक्ती विधानसभा के बूथों में, मंत्री उमेश पटेल जैजेपुर विधानसभा के बूथों में, मंत्री अनिला भेडिया सारंगढ़ विधानसभा के बूथों में, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा कटघोरा विधानसभा के बूथों में, वरिष्ठ नेता धनेन्द्र साहू मुंगेली विधानसभा के बूथों में, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय लैलूंगा विधानसभा के बूथों में, सांसद फूलोदेवी नेताम मरवाही विधानसभा के बूथों में, सांसद ज्योत्सना महंत कोरबा विधानसभा के बूथों में, विधायक संतराम नेताम ने अकलतरा विधानसभा के बूथों में कार्यकर्ताओं की बैठक लिया।

01 Jul 2023 03:09AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

दो महीने पहले मैनचेस्टर मैराथन का एक वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो यूके के मैनचेस्टर शहर का था जहां इंग्लैंड की दूसरी सबसे बड़ी मैराथन प्रतिस्पर्धा आयोजित हो रही थी। इसमें मैनचेस्टर में रहने वाली एक हाईस्कूल टीचर मधुस्मिता जेना ने भी 42 किमी की मैराथन दौड़ 4 घंटे 50 मिनट में पूरी की थी। खास बात है कि इस दौड़ में मधुस्मिता ने संबलपुरी साड़ी पहन कर हिस्सा लिया था और लोगों ने मधुस्मिता के साथ ही भारतीय वस्त्रभूषा परंपरा की काफी प्रशंसा भी की थी। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रिय रहीं संबलपुरी साड़ियों की छत्तीसगढ़ में भी ओडिशा से लगे इलाकों में भारी माँग है। 

01 Jul 2023 03:08AM,
by: Tikendra Sinha