कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों की सुरक्षा हेतु 26 जून से 31 अक्टूबर 2023 तक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अंतर्गत आने वाले गुफा स्थल कोटमसर गुफा, कैलाश गुफा एवं अन्य सभी गुफा स्थलों को कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान सहायक वन संरक्षक द्वारा जारी सूचना के तहत आगामी आदेश तक पर्यटन प्रयोजन हेतु निषेध किया गया है।
28 Jun 2023 03:57AM,by: Tikendra Sinha
रायपुर के कृषि उपज मण्डी, पंडरीतराई में जेम्स और ज्वेलरी पार्क की स्थापना को लेकर दायर याचिका को आज सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय बिलासपुर ने निराधार मानते हुए खारिज कर दिया है। फलस्वरूप पंडरीतराई में जेम्स और ज्वेलरी पार्क की स्थापना का मामला सुलझ गया है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रायपुर के पंडरीतराई में लगभग 10 लाख वर्ग फीट में जेम्स एण्ड ज्वेलरी पार्क की स्थापना की जानी है, यहां लगभग दो हजार दुकानें बनेंगी। यह देश का चौथा बड़ा जेम्स एण्ड ज्वेलरी पार्क होगा। जेम्स और ज्वेलरी पार्क पर लगी रोक हटी
28 Jun 2023 03:57AM,by: Tikendra Sinha
राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन संपन्न कराने के लिए ईवीएम/वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (First Level Checking) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार की जा रही है। आयोग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच में साफ-सफाई, मशीनों की प्रामाणिकता की जांच, राजनीतिक दलों के समक्ष मॉकपोल की प्रक्रिया का संचालन, मशीनों की शुद्धता की जांच इत्यादि कार्यवाही की जा रही है।
28 Jun 2023 03:55AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग सलाहकार परिषद की पहली बैठक आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने सलाहकार परिषद् की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग के हितों की सुरक्षा, कल्याण एवं सर्वांगीण विकास के लिए राज्य शासन को परामर्श देने हेतु सलाहकार परिषद का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल सभी वर्गों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। विशेषकर समाज के शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक विकास, व्यवसाय, रोजगार पर ध्यान देना चाहिए।
28 Jun 2023 03:55AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ किसानों, आदिवासियों, मजदूर और मेहनतकशों का प्रदेश है और सबकी अपनी विशेषताएं है। सभी ने अपनी संस्कृति को बढ़ाया और उसको सहेज कर रखने के लिए बड़ी मेहनत की और इसी से छत्तीसगढ़िया संस्कृति की पहचान बनी है। हमारी सरकार ने इसे आगे बढ़ाने का काम किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज निजी न्यूज़ चैनल द्वारा आयोजित प्रगति पथ पर छत्तीसगढ़ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
28 Jun 2023 03:55AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








