Tikendra Sinha

Generic placeholder image

कांग्रेस का बूथ चलो अभियान का शुभारंभ बस्तर संभाग से शुरू हुआ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा कांकेर विधानसभा के नवागांव, गोविंदगढ़ के बूथों पर तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भानुप्रतापपुर विधानसभा के चारामा बूथ पर बूथ पदाधिकारियों की मीटिंग लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रभारी कुमारी सैलजा एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम बूथ कमेटी के पदाधिकारियों से पूरी एकजुटता से कांग्रेस की विचारधारा एवं कांग्रेस सरकार के कामों को जन-जन तक ले जाने एवं आने वाले चुनाव में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया। प्रभारी कुमारी सैलजा एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कांकेर के मचांदुर बूथ के कार्यक्रम में भी शामिल हुये। बस्तर से कांग्रेस का बूथ चलो अभियान का शुभारंभ

27 Jun 2023 05:17AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने आज प्रदेश के सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एवं सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। बैठक में राज्य शासन की प्राथमिकता के बिन्दु और नशीली वस्तुओं के विरूद्ध कार्यवाही एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रदेश में नशीले पदार्थों विशेषकर गांजा, इन्जेक्शन, टेबलेट, सीरप आदि के विरूद्ध की जाने वाली कार्यवाही की समीक्षा की गई और इसके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये। साथ ही सामाजिक बुराईयों यथा जूआ, सट्टा, अवैध शराब की बिक्री एवं अवैध हथियारों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही की भी तुलनात्मक समीक्षा की गई तथा आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

27 Jun 2023 05:17AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने राज्य की विभिन्न पेयजल प्रदाय योजनाओं हेतु जल आबंटन सर्वोच्च प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जल जीवन मिशन, मिशन अमृत 2.0 सहित विभिन्न उद्योगों को जल प्रदाय की स्वीकृति हेतु विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने राज्य के विभिन्न जलाशयों और अन्य जल स्त्रोतों में पेयजल, सिंचाई, औद्यागिक प्रयोजन सहित अन्य प्रयोजन हेतु जल की उपलब्धता के संबंध में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने जल स्त्रोतों से जल आबंटन एवं उपयोग से राजस्व प्राप्ति की स्थिति की भी जानकारी ली। राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक में राज्य की कुल 37 पेयजल प्रदाय योजनाओं से जल प्रदाय के विभागीय प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

27 Jun 2023 05:17AM,
by: Tikendra Sinha