अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महासमुंद के शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में सामूहिक योग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगरी प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने विभिन्न योगाभ्यास किया ।इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारे परंपरा और संस्कृति का हिस्सा रहा है ।ऋषि मुनिगण भी योग से सिद्धि प्राप्त करते थे और समाज के कल्याण में ऊर्जा को लगाते थे।
21 Jun 2023 07:36AM,by: Tikendra Sinha
महासमुंद जिले के आंगनबाड़ी केंद्र सेक्टर पिरदा खम्हारिडीह में आज 21 जून को नवम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 बड़े उत्साह तथा ऊर्जा के साथ मनाया गया । ज़िले के सभी केंद्रों में भी बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए योग, ध्यान व आसन के माध्यम से सही खानपान और उसके पाचन संबंधी जानकारियां भी दी गयी । आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों को चुटकी बजाना, ताली बजाना, खेलना, कागज फाडना, रस्सी कूदना, उछलना, सीढिय़ां चढना, उतरना व हल्का व्यायाम सिखाया जा रहा है। । जिसमें बच्चे का शारीरिक विकास होगा तो वही उसकी मासपेशियों का विकास भी होगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों ने किया योग
21 Jun 2023 07:36AM,by: Tikendra Sinha
नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज "एक विश्व एक स्वास्थ्य" एवं "हर घर आंगन योग" थीम पर जिले में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया गया। जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के रामानुज मिनी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए योग अत्यंत आवश्यक है, इससे तन-मन कि शांति मिलती है। आज की जीवनशैली में हम सभी को अनिवार्य रूप योग करना चाहिए। *"एक विश्व एक स्वास्थ्य" एवं "हर घर आंगन योग"
21 Jun 2023 07:36AM,by: Tikendra Sinha
हर घर आंगन योग के संदेश के साथ आज 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर रायपुर स्थित जोरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाओं सहित 21 हजार से अधिक लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इस अवसर पर अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर राज्य गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि योग हमें कई बीमारियों से मुक्त कर शरीर को निरोगी बनाता है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में योग आयोग निरंतर काम कर रहा है। छत्तीसगढ़ में योग का वातावरण बना है। लोग पहले से ज्यादा जागरूक हुए हैं और योग कर रहे हैं। स्वस्थ दिनचर्या की दिशा में लोग आगे बढ़ रहे हैं। आज हर वर्ग के लोग योग कर रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग अपनाएं और जन-जन तक योग के महत्व को प्रचारित करें।
21 Jun 2023 07:36AM,by: Tikendra Sinha
नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज मंत्रालय महानदी भवन में भारत सरकार, आयुष मंत्रालय एवं पंचायती राज मंत्रालय के दिशा-निर्देश अनुसार एक विश्व, एक स्वास्थ्य थीम पर नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ योग आयोग के प्रशिक्षक श्री लच्छुराम निषाद और श्रीमती संगीता पाल के निर्देशन में सभी ने योग के विभिन्न आसान का अभ्यास किया, जिसमें ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, कटी चालन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, दंडासन, वक्रासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उसथरसान, शशांक आसान, मकरासन, भुजंगासन, शवासन, कपालभाति एवं ध्यान आदि शामिल है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री निषाद ने सभी को शुभकामना देते हुए कहा कि पुरातन काल से किसी न किसी रूप में हम योग करते आ रहे है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग जरूरी है। मंत्रालय परिसर में नवम अंतराष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन
21 Jun 2023 07:36AM,by: Tikendra Sinha
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने राज्य के सभी संभागायुक्त और जिले के कलेक्टरों से कहा है कि बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में समुचित प्रयास किए जाए। उन्होंने बेरोजगारी भत्ता के हितग्राहियों को स्टार्टअप रोजगार हेतु ऋण एवं इक्विटी सहायता तथा उन्हें रोजगार प्रदान करने के लिए समन्वित कार्ययोजना के तहत कार्य करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए।
21 Jun 2023 03:16AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








