हमारी जीवन शैली का अहम हिस्सा है योग। यह आज से नहीं बल्कि कई सालों से हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए और योग को लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने “हर घर आंगन योग” करने की अपील की है। योग हमारे मन में सकारात्मक भाव पैदा करता है। हमें प्रतिदिन अपने लिए थोड़ा समय निकालकर योग करना चाहिए। पूरी दुनिया ने योग के महत्व को माना है, ताकि नई पीढ़ी हमारी इस सांस्कृतिक परंपरा को आगे ले जाने का काम करें। अच्छे स्वास्थ्य की गारंटी देता है योग
20 Jun 2023 02:38PM,by: Tikendra Sinha
भेंट मुलाकात के दौरान मैं आप सभी से मिला, आपके घर मैंने भोजन किया। आपने बहुत अच्छे से अतिथि सत्कार किया और बहुत स्नेह मिला। मुझे लगा कि मैं भी आप लोगों को आमंत्रित करूं। आप सभी आज यहां आये हैं। आपको यहां देखकर मैं बहुत खुश हूँ। कोई मेरे लिए कुर्ता लाया है कोई परिवार के लिए सुंदर साड़ी। मैं आप सभी से मिले प्रेम से अभिभूत हूँ। यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर संभाग से आये जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से कही, उन्हें मुख्यमंत्री ने अपने आवास में भोजन के लिए आमंत्रित किया था। उल्लेखनीय है कि भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने इन ग्रामीणों के घर भोजन किया था और जनप्रतिनिधियों से मिले थे। मुख्यमंत्री सभी के भोजन टेबल के पास गये। उनसे हालचाल पूछा। भेंट मुलाकात के दौरान की गई बातों को उन्होंने याद किया और परिवारजनों के बारे में पूछा। बड़ी आत्मीयता से उन्होंने पूछा कि बच्चों को साथ क्यों नहीं लाये। जो छोटे बच्चों को साथ में लाये थे, उनके बच्चों को गोद ले लिया और उन्हें दुलारा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जगन्नाथ जी की रथयात्रा की बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि रथयात्रा हमारे यहां बहुत उत्साह से मनाई जाती है। बिलासपुर संभाग में मुझे रायगढ़ की रथयात्रा विशेष रूप से याद आती है। आज जब मैं रथयात्रा में गया तो मैंने भगवान जगन्नाथ से प्रदेश में अच्छी बारिश की कामना की। अतिथियों से मिले प्रेम से मैं अभिभूत : मुख्यमंत्री
20 Jun 2023 02:38PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रॉ के नवनियुक्त चीफ रवि सिन्हा से आज दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। भारत सरकार द्वारा उन्हें रॉ का नया चीफ नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि श्री रवि सिन्हा छत्तीसगढ़ कैडर के सीनियर आईंपीएस ऑफिसर है और वर्तमान में केंद में प्रतिनियुक्ति पर है।
20 Jun 2023 12:22PM,by: Tikendra Sinha
राज्य शासन के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग के लिए अखबार का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है। अखबार की छपाई में उपयोग होने वाली स्याही में कई खतरनाक रसायनों एवं रंजकों की मौजूदगी के मद्देनजर विभाग ने खाद्य कारोबारियों और लोगों से आग्रह किया है कि वे फूड पार्सल में छपे हुए कागजों का उपयोग न करें। यह मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। बार-बार समझाईश के बाद भी यदि कोई खाद्य कारोबारी इसका पालन नहीं करता है तो खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में इसकी शिकायत की जा सकती है। खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग के लिए अखबार का न करें इस्तेमाल
20 Jun 2023 12:22PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर प्रभु जगन्नाथ, भैया बलदाऊ और बहन सुभद्रा की पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। इस दौरान रथयात्रा से पहले मुख्यमंत्री श्री बघेल विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन के पश्चात प्रभु को सिर पर विराजित करके रथ तक लेकर आए और छेरापहरा (रथ के आगे सोने से बनी झाड़ू से बुहारना) की रस्म भी अदा की ।
20 Jun 2023 12:02PM,by: Tikendra Sinha
पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के मुख्य सभागार में लैंगिक संवेदनशीलता विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन आज पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा द्वारा किया गया। उद्घाटन के दौरान पुलिस महानिदेशक ने अपने उद्बोधन में कहा कि कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जेंडर संवेदनशीलता के प्रति पुलिस अधिकारियों को सजग रहना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी विषय को सामाजिक दृष्टि से देखना आवश्यक है ताकि समाज के भीतर जेंडर एम्पावरमेंट लाया जा सके। किसी भी घटना के सबंध में पुलिस अधिकारी को निष्पक्षता के साथ भूमिका निभाना आवश्यक है। संविधान में महिलाओं एवं पुरूषों को समान अधिकार दिये गये हैं। एक पीड़ित महिला से संबंधित प्रकरण को पुलिस अधिकारी द्वारा कैसे व्यवहरण किया जायेगा और मेडिकल जांच कराने के संबंध में सभी प्रावधान कानून के अंतर्गत किये गये हैं। दो दिन के इस कार्यशाला में लैंगिक समानता पर निष्पक्ष कार्यवाही कैसे की जायेगी यह सीखने को मिलेगा और इस दौरान शंकाओं को साझा कर इसके समाधान कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा बताया जायेगा।
20 Jun 2023 12:02PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









