Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित निवास कार्यालय में 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज जगदलपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा तथा बस्तर गोंचा महापर्व-2023 में शामिल होने का न्यौता दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की मांग पर जगदलपुर में आरण्यक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रूपए और बस्तर गोंचा महापर्व के सफल आयोजन के लिए 5 लाख रूपए की राशि प्रदान करने की घोषणा भी की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम तथा बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल आदि उपस्थित थे।

15 Jun 2023 05:30AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG 2023) के परिणाम जारी कर दिए हैं। प्रदेश में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय के बच्चों ने इसमें शानदार प्रदर्शन किया है। इस वर्ष परीक्षा में शामिल प्रयास आवासीय विद्यालय के कुल 572 छात्रों में से 210 ने परीक्षा में क्वालीफाई किया है। इनमें से 08 विद्यार्थियों तथा प्रयास के ही ड्रॉपऑउट बैच के 04 छात्रों का भी एमबीबीएस में प्रवेश की प्रबल संभावना है। इसी प्रकार विभाग द्वारा संचालित प्री-मेडिकल एवं प्री-इंजीनियरिंग परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण (ड्रॉपर बैच) योजनांतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कुल 85 विद्यार्थियों में से लगभग 27 का एमबीबीएस में प्रवेश संभावित है।

15 Jun 2023 05:30AM,
by: Tikendra Sinha