Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल 15 जून गुरूवार को दुर्ग जिले के विकासखंड पाटन में सतनामी समाज द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3.10 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 3.25 बजे दुर्ग के जामगांव (आर) के कॉलेज ग्राउण्ड हेलीपेड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.05 बजे पाटन के बठेना रोड स्थित सतनाम भवन में आयोजित सतनामी समाज पाटन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात् मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 5.25 बजे रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री आज सतनामी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे

15 Jun 2023 05:30AM,
by: Tikendra Sinha