छत्तीसगढ़ राज्य के बलौदाबाजार जिले के वन्यजीव अभ्यारण्य बारनवापारा में सैलानियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। इसको देखते हुए बारनवापारा में सैलानियों के लिए शासन-प्रशासन द्वारा कई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। बारनवापारा में म्यूजियम और लायब्रेरी स्थापना के साथ-साथ वहां लग्जरी फैमली कॉटेज का निर्माण कराया जा रहा है। बारनवापारा में सैलानियों के लिए मौजूद तीन पुराने कॉटेज को रेनोवेट कर वर्ल्ड क्लास फैमली कॉटेज का स्वरूप दिया जा रहा है। प्रत्येक कॉटेज में दो रुम, किचन, दो हेल्पर की रुकने की व्यवस्था है। दो कॉटेज बनकर तैयार हो गए है। तीसरे का निर्माण कार्य जारी है। बारनवापारा में निरंतर बढ़ रही है पर्यटकों की संख्या
05 Jun 2023 02:53AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा आज हज-2023 के लिए प्रदेश से जाने वाले हज यात्रियों के टीकाकरण और स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने हज यात्रियों को यात्रा के मुबारक देते हुए उनसे हज के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य की तरक्की और खुशहाली तथा भारत व पूरी दुनिया के लिए सुख-शांति और समृद्धि की दुआ करने की अपील की। इस मौके पर हज यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें हज किट प्रदान किया गया।
05 Jun 2023 02:53AM,by: Tikendra Sinha
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा 4 जून को रायपुर के न्यू कन्वेन्शन हॉल नवीन विश्राम गृह, सिविल लाईन, में भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का विषय ’’व्यक्तिगत आदतों एवं व्यवहारों में परिवर्तन लाकर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग में कमी करना” रखा गया। भाषण प्रतियोगिता दो आयु वर्गों 13 से 17 वर्ष व 18 से 21 वर्ष एवं पोस्टर प्रतियोगिता तीन आयु वर्ग 12 वर्ष तक, 13 से 17 वर्ष व 18 से 21 वर्ष के बीच आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में लगभग 450 स्कूली व महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
05 Jun 2023 02:52AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 जून को अपने निवास कार्यालय रायपुर आयोजित कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियो को 20 करोड़ 18 लाख रूपए की राशि का ऑनलाईन अंतरण करेंगे। जिसमें 16 मई से 31 मई तक गौठानों में क्रय किए गए गोबर के एवज में ग्रामीण पशुपालकों को 4.91 करोड़ रूपए तथा गौठान समितियों को 8.98 करोड़ एवं स्व-सहायता समूहों को 6.29करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल है।
05 Jun 2023 02:52AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ शासन 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है। एक अनूठी पहल करते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा फलदार पौधों का वृक्षारोपण आत्मानंद स्कूलों में कराने का निर्णय लिया गया है। स्वामी आत्मानंद महान व्यक्ति थे, जो शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय समाज सुधारक रहे हैं। उन्हीं को समर्पित करते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए क्रमबद्ध तथा आधुनिक शिक्षा के तौर-तरीकों को लागू करते हुए आत्मानंद स्कूलों की स्थापना वर्ष 2021-22 के शैक्षणिक सत्र से शुरू की है।
05 Jun 2023 02:21AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि हम प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हैं। यह दिन मानव और प्रकृति के बीच सामंजस्य और बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। प्रकृति के अनियंत्रित दोहन से पर्यावरण के साथ-साथ जीवन के लिए भी संकट उत्पन्न हो रहा है। अब समय आ गया है कि अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए हम संजीदगी से पर्यावरण को बचाने की दिशा में सोचें और अधिक काम करें, अन्यथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा मिलना भी दुष्कर हो जाएगा।
05 Jun 2023 02:20AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









