मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के कुम्हारी में 174 करोड़ 45 लाख रूपए से ज्यादा की लागत के 19 कार्याे का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। इनमें 45 करोड़ 44 लाख 66 हजार रूपए के 10 विकास कार्याे का लोकार्पण व 129 करोड़ रूपए से अधिक के 9 विकास कार्याे का भूमिपूजन शामिल हैं।
03 Jun 2023 09:29AM,by: Tikendra Sinha
कुम्हारी के लोगों को मेट्रो सिटी की तर्ज पर विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के कुम्हारी में 26 करोड़ की लागत से बड़े तरिया के सौन्दर्यीकरण और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने यहां लेजर विथ म्यूजिकल फाउंटेन का भी शुभारंभ किया। बड़े तरिया लगभग 18 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इस तरिया के परिसर में फूड स्टाल, ग्रीन वाकिंग टनल, टॉय ट्रेन, आर्च व सस्पेंशन ब्रिज भी बनाया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नगरीय क्षेत्र कुम्हारी के लोगों को 174 करोड़ 45 लाख रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 45 करोड़ 44 लाख 66 हजार के विकास कार्यों का लोकार्पण व 129 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। कुम्हारी में नागरिकों को मिलेंगी मेट्रो सिटी जैसी सुविधाएं
03 Jun 2023 09:29AM,by: Tikendra Sinha
ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना की जानकारी देते हुए रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा, " बालेश्वर के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस के 10-12 डिब्बे पटरी से उतर गए...और विपरीत दिशा के ट्रैक पर गिर गए।" उन्होंने कहा, "फिर हावड़ा जाने वाली एक अन्य ट्रेन उन डिब्बों से टकरा गई...जिससे इसके भी 3-4 डिब्बे पटरी से उतर गए।"
03 Jun 2023 05:52AM,by: Tikendra Sinha
बालासोर (ओडिशा) में कोरोमंडल एक्सप्रेस के मालगाड़ी से टकराने से हुए हादसे के बाद ओडिशा व तमिलनाडु सरकार ने राजकीय शोक की घोषणा की। वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने ओडिशा में हुए रेल हादसे पर दुख जताया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के मुताबिक, शनिवार को राज्य सरकार के आयोजित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
03 Jun 2023 05:52AM,by: Tikendra Sinha
पूर्व भारतीय हरफनमौला कीर्ति आज़ाद, जो भारत की 1983 विश्व कप विजेता टीम का भी हिस्सा थे, ने कहा है कि विरोध करने वाले पहलवान न्याय के पात्र हैं। उन्होंने कहा, "वे पदक न केवल उनके हैं बल्कि देश का गौरव हैं।" आजाद ने आगे कहा, "हमने इंदिरा गांधी के लिए विश्व कप नहीं जीता... ना ही साक्षी मलिक ने नरेंद्र मोदी के लिए, उन्होंने देश के लिए किया।"
03 Jun 2023 05:52AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन बस्तर से शुरू हुआ। बस्तर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारियों ने आगामी चुनाव की रणनीति बनाया, फिर से बस्तर की 12 सीटें जीतने का लिया संकल्प। बस्तर संभाग स्तरीय सम्मेलन मे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा की कांग्रेस पार्टी बलिदानों की पार्टी है कई मौकों पर कांग्रेसियों ने बलिदान भी दिया है जिससे प्रेरणा लेकर कार्य करते आए हैं अब फिर संघर्ष का समय आ गया है। प्रभारी शैलजा ने पूर्व श्रीमती सोनिया गांधी के पार्टी के प्रति समर्पण, अध्यक्ष राहुल गांधी के संघर्ष वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के अनुभव, प्रियंका गांधी के ऊर्जा के बदौलत जो पार्टी बुलंदी पर खड़ी है उस पार्टी को और आगे ले जाने के लिए कार्यकर्ताओं को अब संघर्ष करने की जरूरत है। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफ करते हुए कहा कि श्री बघेल ने काम की बदौलत इतिहास रच दिया है तो वही नरेन्द्र मोदी नाम रखने में माहिर हैं। उदाहरण स्वरूप उज्जवला योजना का नाम लिया साथ ही कई नरेंद्र मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में भी बताया। कांग्रेस का बस्तर संभाग सम्मेलन संपन्न
03 Jun 2023 05:51AM,by: Tikendra Sinha
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव 03 जून शनिवार को इंडिगों की नियमित विमान सेवा द्वारा सुबह 9 बजे नई दिल्ली से रायपुर पहुचेंगे एवं सर्किट हाउस के लिये रवाना होंगे। सुबह 11 बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 1.30 बजे रायपुर से डोंगरगढ़ के लिये रवाना होंगे। शाम 4 बजे खालसा पब्लिक स्कूल डोंगरगढ़ पहुंचकर मेरा बूथ मेरी जिम्मेदारी कार्यक्रम के तहत आयोजित बूथस्तरीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। शाम 6 बजे डोंगरगढ़ से रायपुर के लिये रवाना होंगे।
03 Jun 2023 05:51AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









