भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "गंगा में मेडल बहाने से मुझे फांसी नहीं होगी।" उन्होंने कहा, "अगर तुम्हारे (रेसलर्स) पास कोई सबूत है तो जाकर न्यायालय को दो, न्यायालय मुझे फांसी देगा तो मुझे स्वीकार है।" रेसलर्स द्वारा गंगा में मेडल बहाने के फैसले को बृजभूषण ने 'इमोशनल ड्रामा' बताया है। गंगा में मेडल बहाने से मुझे फांसी नहीं होगी : बृजभूषण
31 May 2023 11:59AM,by: Tikendra Sinha
उत्तर कोरिया ने अपने पहले जासूसी सैन्य सैटेलाइट को लॉन्च किया लेकिन अपनी उड़ान के तुरंत बाद ही सैटेलाइट समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया 'केसीएनए' के मुताबिक, इंजन और ईंधन प्रणाली में अस्थिरता के चलते सैटेलाइट का लॉन्च असफल हो गया। उत्तर कोरिया के पहले जासूसी सैन्य सैटेलाइट का लॉन्च हुआ असफल
31 May 2023 11:59AM,by: Tikendra Sinha
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को ट्विटर पर जान से मारने की धमकी मिली है। मौर्य ने धमकी का स्क्रीनशॉट शेयर कर बताया कि 29 मई को इंटरनैशनल भगवा रक्षक फोर्स नामक ट्विटर अकाउंट से लिखा गया, "1 महीने के अंदर तुझे निपटा देंगे।" स्वामी प्रसाद मौर्य को मिली हत्या की धमकी
31 May 2023 11:59AM,by: Tikendra Sinha
गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों पर बढ़ते यात्रियों के दबाव को देखते हुए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया। यात्रियों की संख्या बढ़ने और वेटिंग लिस्ट लंबी बनने के चलते रेलवे ने आठ ट्रेनों में अलग से कोच लगाने का निर्णय लिया गया। जिससे वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ गई है। रेल यात्रीयो को मिली राहत
31 May 2023 09:45AM,by: Tikendra Sinha
कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे में तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने एकाएक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से आ रही एक और ट्रक उससे टकरा गई l इस टक्कर से ट्रक के केबिन में खाना बनाने के लिए रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया जिससे ट्रक में भीषण आग लग गई l नेशनल हाईवे पर ट्रक में लगी आग
31 May 2023 09:45AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित निवास कार्यालय में बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को उनके बैंक खाते में राशि का अंतरण किया। इस दौरान प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से हितग्राही मुख्यमंत्री निवास कार्यालय पहुंचे थे। इसके साथ ही जिलों से भी हितग्राही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।
31 May 2023 09:45AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









