Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल 21 मई को दुर्ग जिले के सांकरा पाटन में आयोजित भरोसे के सम्मेलन कार्यक्रम में महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के भव्य प्रशासनिक एवं एकेडमिक भवनों सहित छात्रावास, अनुसंधान केन्द्र भवन, इंडोर स्टेडियम सहित अन्य भवनों के निर्माण का कार्य का शिलान्यास करेंगे। इस विश्वविद्यालय के विभिन्न भवनों का निर्माण 119 करोड़ 90 लाख 77 हजार रूपए की लागत से कराया जाएगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि दुर्ग जिले के सांकरा पाटन में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा युवाओं को उद्यानिकी एवं वानिकी आधारित विषयों के अध्ययन एवं अनुसंधान के लिए इस विश्वविद्यालय की शुरूआत 02 अक्टूबर 2020 को की गई थी। इस विश्वविद्यालय के अधीन राज्य में कुल 18 उद्यानिकी महाविद्यालय संचालित है, जिसमें 14 शासकीय एवं 4 अशासकीय महाविद्यालय हैं। विश्वविद्यालय के अधीन सांकरा में उद्यानिकी एवं वानिकी के पृथक-पृथक महाविद्यालय संचालित है। 

20 May 2023 11:45AM,
by: Tikendra Sinha