रतनपुर में एक मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया, तथा उसके साथ दुष्कर्म किया और लड़की को बदहवास अवस्था में छोड़कर रफूचक्कर हो गया । इस मामले का पता जब हिंदू समाज को पताा लगा तो मामले ने तूल पकड़ा और हिंदू समाज के साथ ब्राह्मण समाज और अन्य समाजों ने आज रतनपुर बंद का ऐलान किया है । आज रतनपुर रहेगा बंद
21 May 2023 07:51AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम सांकरा में आयोजित ‘‘भरोसे के सम्मेलन‘‘ में क्षेत्र के विकास के लिए 443 करोड़ 14 लाख रूपए की लागत के 88 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। श्री बघेल इन कार्यों में से 68 करोड़ 26 लाख रूपए की लागत के 17 कार्यों का लोकार्पण और 374 करोड़ 87 लाख रूपए की लागत के 71 कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे।
21 May 2023 06:20AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 मई को दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम सांकरा में आयोजित ‘‘भरोसे के सम्मेलन’’ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सम्मेलन में राज्य शासन की तीन न्याय योजनाओं के हितग्राहियों और राजीव युवा मितान क्लबों को कुल 2028.92 करोड़ रूपए की राशि वितरित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल 119 करोड़ 90 लाख 77 हजार रूपए की लागत से महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सांकरा के बनने वाले शैक्षणिक भवन, संचालनालय भवन, प्रशासनिक भवन, छात्रावास सहित अन्य भवनों का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे।
21 May 2023 06:20AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की 21 मई को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि देश के विकास और नवनिर्माण में स्वर्गीय श्री राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राजीव जी ने युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली। उनकी नवोन्मेषी और दूरदर्शी युवा सोच के कारण भारत में सूचनाक्रांति आई जिसने देश को एक नई गति और दिशा दी। उनकी पहल के प्रभाव के रूप में आज हम ई-प्रशासन का वर्तमान स्वरूप और शासकीय कामकाज में पारदर्शिता देख पा रहे हैं। डिजिटल इंडिया की नींव राजीव जी के कार्यकाल में ही रख दी गई थी।
21 May 2023 06:20AM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि चोरी की गईं 231 प्राचीन वस्तुओं को पिछले 9 वर्षों में भारत वापस लाया गया है। सिंह ने आगे कहा कि आज़ादी के बाद से 2014 तक पिछली सरकारों द्वारा देश से चोरी हुईं प्राचीन वस्तुओं में से करीब 13 वस्तुओं को ही विदेशों से भारत वापस लाया गया था।
21 May 2023 03:31AM,by: Tikendra Sinha
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के जवाब में रूस ने 500 अमेरिकियों पर अपने देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन अमेरिकियों में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, कॉमेडियन स्टीफन कोलबर्ट, टेलीविज़न होस्ट जिमी किमेल, कॉमेडियन सेठ मायर्स, सीएनएन की एंकर एरिन बर्नेट शामिल हैं। सूची में अमेरिकी संसद के सदस्य भी शामिल हैं।
21 May 2023 03:31AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









