मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिर्रा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। श्री बघेल विधानसभा रामपुर क्षेत्र अंतर्गत लगभग 71 करोड़ 23 लाख से अधिक राशि के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। जिसके अंतर्गत 44 करोड़ 33 लाख रूपये की राशि के 33 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 26 करोड़ 90 लाख रुपए से अधिक राशि के 32 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास शामिल हैं।
22 May 2023 11:21AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रामपुर विधानसभा के ग्राम चिर्रा पहुंचे। हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल उपस्थित रहे। भेंट मुलाकात- रामपुर विधानसभा, ग्राम-चिर्रा
22 May 2023 09:55AM,by: Tikendra Sinha
बिलासपुर के रतनपुर में रेप पीड़िता की विधवा मां के खिलाफ साजिश के आरोप में भाजपा ने रतनपुर के पार्षद और अल्प संख्यक मोर्चा से जुड़े हकीम मोहम्मद को सस्पेंड कर दियाl साथ ही, सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है। भाजपा ने चेतावनी दी है कि सात दिन में स्थिति स्पष्ट नहीं करने पर प्राथमिक सदस्यता रद्द करने हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा l रतनपुर मामले में मुसलिम भाजपा पार्षद सस्पेंड
22 May 2023 09:29AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिर्रा के लिए रवाना हुए l मुख्यमंत्री आज रामपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे l ग्राम चिर्रा में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) के अवलोकन औऱ विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण -भूमिपूजन के बाद आम-जनता से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में होंगे शामिल l ग्राम कुदमुरा में ठाकुर देव स्थल में पूजा-अर्चना के बाद विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे l भेट मुलाकात: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम चिर्रा के लिए रवाना
22 May 2023 07:03AM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए भर्तियों की बहार चल रही कांग्रेस सरकार अभी तक 25000 भर्त्तियो का विज्ञापन एक पखवाड़े में निकाल चुकी है।मोदी सरकार ने 2 करोड़ नौकरी हर साल देने का वायदा कर धोखा दिया ।इसके विपरीत कांग्रेस सरकार ने युवाओं के रोजगार के लिये बेहतर योजना बनाकर कार्य किया।साढ़े 4 साल में 5 लाख युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं सरकारी नौकरी के माध्यम से रोजगार दिये। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद युवाओं के सरकारी नौकरी में भर्ती के द्वार खोले गये। नियमित और अनियमित दोनों प्रकार की भर्तियां निकाली गयी। राज्य लोकसेवा आयोग के माध्यम से 2885 नौकरियां व्यापम के माध्यम से 4530 नौकरियां, 14580 शिक्षकों की भर्तियां, बिजली कंपनी में 3000 नौकरियां, स्वास्थ्य विभाग में 4000 नौकरियां, पुलिस विभाग में 8292 नौकरियां, राजस्व विभाग में 392 नौकरियां, वन विभाग में 3861 नौकरियां, महिला एवं बाल विकास विभाग में 800 से अधिक भर्तियां, 250,000 विभिन्न विभागों में नियमित भर्तियां की गयी, 44 विभागों में 3155 अनुकंपा नियुक्तियां, चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज 1041 अन्य मेडिकल कॉलेजों में 230 नियुक्ति कृषि उद्यानिकी में 1200 नियुक्तियां इसके अलावा 147000 अनियमित को नियमित कर रोजगार दिया। यह तो सरकारी विभागों के रोजगार है।
22 May 2023 06:27AM,by: Tikendra Sinha
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का सर्टिफिकेशन तथा उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 तथा 21 मई 2023 को ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा में आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में सभी अधिकारियों को निर्वाचक नामावली तैयार करने से संबंधित संवैधानिक और कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। निर्वाचक नामावली तैयार करने के संबंध में दी गई जानकारी
22 May 2023 06:27AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुश्री शैलजा कुमारी दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम-सांकरा में आयोजित भरोसे के सम्मेलन में राज्य मिलेट मिशन के स्टॉल पहुंचे और उत्पादों की जानकारी ली। साथ ही मुख्यमंत्री तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुश्री शैलजा कुमारी ने मिलेट से बने व्यंजनों का भी स्वाद लिया, जिसमें रागी की लड्डू, इडली, खीर, कोदो के पकौडे़, मिलेट्स के नूडल्स और पेय पदार्थ अम्बली शामिल थे। इस दौरान मंत्रीगण समेत अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें। मुख्यमंत्री बघेल ने मिलेट से बने व्यंजनों का लिया स्वाद
22 May 2023 06:27AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









