देश में रामकथा के प्रख्यात प्रस्तुतकर्ता श्री कुमार विश्वास रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में रामकथा प्रस्तुत करेंगे। श्री विश्वास की पहचान मूलतः कवि के रूप में रही है लेकिन विगत कुछ वर्षों से उन्होंने अपनी खास भाषा में प्रस्तुति के विशिष्ट अंदाज में रामकथा प्रस्तुत की है। इसी तरह अपनी सुमधुर आवाज और लोकगीतों में अद्भुत पकड़ के चलते सुश्री मैथिली ठाकुर का गायन भी बहुत लोकप्रिय रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर यह आयोजन किया जा रहा है, ताकि देश-विदेश में प्रचलित रामकथा का अस्वादन अधिकतम लोग कर सकें।
23 May 2023 02:49AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ राज्य जैवविविधता बोर्ड द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस 22 मई 2023 के उपलक्ष्य में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मुख्य आतिथ्य में नवा रायपुर स्थित अरण्य भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस के लिये इस वर्ष का थीम ‘समझौते से कियान्वयन जैवविविधता को पुर्ननिर्माण’ था। इस अवसर पर राज्य जैवविविधता बोर्ड के अध्यक्ष श्री राकेश चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव (वन) श्री मनोज पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री व्ही. श्रीनिवासराव, सदस्य सचिव श्री अरूण कुमार पाण्डेय तथा बड़ी संख्या में जैवविविधता पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागी उपस्थित रहे।
23 May 2023 02:49AM,by: Tikendra Sinha
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘नरवा विकास योजना’ के तहत वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वाधान में नवा रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में 23 से 25 मई तक ‘मृदा एवं जल संरक्षण’ विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय परामर्शी कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में 23 मई को शाम 6 बजे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के बतौर शामिल होंगे। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में देशभर से वन विभाग के अधिकारी, केंद्रीय टीम और विशेषज्ञ प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित एवं संवर्धित करने के संबंध में परिचर्चा करेंगे।
23 May 2023 02:49AM,by: Tikendra Sinha
आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI) द्वारा भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं राज्य शासन के सहयोग से आदिवासी जीवन से संबंधित वाचिक परंपरा के संरक्षण, संवर्द्धन एवं उनके अभिलेखीकरण के उद्देश्य से 25 से 27 मई 2023 तक तीन दिवसीय ‘‘जनजातीय वाचिकोत्सव 2023’’ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के जनजातीय वाचकों द्वारा जनजातीय वाचिक परंपरा की विभिन्न विधाओं के अंतर्गत अपनी प्रस्तुति दी जाएगी।
23 May 2023 02:49AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज रामपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम-कुदमुरा में विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर सामाजिक भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने के साथ ही उनकी समस्याओं के निदान के लिए निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।
23 May 2023 02:49AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने में जुटी है। शासन की योजनाओं से छत्तीसगढ़ में जहां किसानों को फसल का उचित दाम मिल रहा है वहीं गांवों में आजीविका के अवसर भी गौठान व रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के माध्यम से तैयार हो रहे है। गांवों में पशुधन के लिए बनाये गौठान में तैयार हो रहे ग्रामीण औद्योगिक पार्क से ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा मिला है। प्रदेश में 300 रीपा संचालित किए जा रहे है। जिससे महिलाएं सशक्त हो रही है। गौठानों में तैयार उत्पादों के विक्रय के लिए जिला मुख्यालय एवं संभाग मुख्यालय में सी-मार्ट भी खोले गए है, जिससे इन उत्पादों को बड़ा बाजार मिला है। ग्रामीण उद्यमिता की नींव मजबूत कर रहा है रूरल इंडस्ट्रियल पार्क
23 May 2023 02:49AM,by: Tikendra Sinha
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 23 मई और हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली में 24 मई के लिए ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की । वहीं, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 23 व 24 मई को ओलावृष्टि का अनुमान है। उत्तराखंड, राजस्थान व पश्चिम मध्य प्रदेश में 24 व 25 मई को ओलावृष्टि हो सकती है।
22 May 2023 01:58PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









