मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की भाटापारा विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से पूर्वान्ह 11.30 बजे रवाना होकर दोपहर 12 बजे ग्राम सिंगारपुर पहुंचेगे और वहां मावली माता मंदिर में दर्शन करेंगे।
15 May 2023 02:30AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब भी नर्सों की चर्चा होती है, तो कोविड-19 का चुनौती भरा दौर याद आता है। जब पूरी दुनिया में भय व्याप्त था। तब इस विपरीत परिस्थिति में हमारे डॉक्टरों और नर्सों ने जो सेवाएं दी, उसकी तुलना नहीं की जा सकती। नर्सों ने अपने परिजनों और बच्चों से दूर रहकर मरीजों की सेवा की। कई मौकों पर उन्हें परेशानियां भी झेलनी पड़ी, लेकिन वे अपने कर्तव्य से नहीं हटी। हमारी नर्स बहनों ने ईश्वर की सेवा की तरह मरीजों की भी सेवा की। कोविड के दौर में नर्स बहनों की सेवा अतुलनीय: मुख्यमंत्री बघेल
15 May 2023 02:30AM,by: Tikendra Sinha
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारी के मद्देनजर आज अपने दो दिवसीय प्रवास पर सरगुजा जिले के मुख्यालय अम्बिकापुर पहुंची। दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन रविवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मतदान केंद्रों और ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। उन्होंने नवविवाहित वधुओं के सम्मान समारोह में शामिल होकर महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले अपने प्रवास के दूसरे दिन 15 मई सोमवार को अम्बिकापुर के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में निर्वाचन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करेंगी। मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरगुजा श्री कुन्दन कुमार, नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई, सीईओ जिला पंचायत नूतन कुमार कंवर, अपर कलेक्टर ए एल ध्रुव, संयुक्त कलेक्टर श्री टेकचंद अग्रवाल सहित एसडीएम अम्बिकापुर एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
15 May 2023 02:30AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि संत कबीर ऐसे महान संत थे, जिन्होंने समाज में फैले सामाजिक आडम्बर व अंधविश्वास पर कड़ा प्रहार किया और समाज को जागरूक कर एकसूत्र में पिरोने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि 650 वर्ष बीतने के बाद भी उनकी वाणी आज भी प्रासंगिक है। श्री बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम सेलूद के सद्गुरू कबीर आश्रम में आयोजित संत समागम को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने सद्गुरू कबीर आश्रम में डोम निर्माण की घोषणा की।
14 May 2023 03:27PM,by: Tikendra Sinha
शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की "दंगों" वाली टिप्पणी की आलोचना करते हुए पूछा, "दंगे कहां हैं"। उन्होंने आगे कहा, "अमित शाह कह रहे थे कि अगर बीजेपी कर्नाटक चुनाव हारती है, तो दंगे होंगे, लेकिन कर्नाटक शांत और खुश है।" शाह की भविष्यवाणी गलत, कर्नाटक में दंगे नहीं हुए : राउत
14 May 2023 11:39AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









