पहले मुझे प्राइवेट स्कूल में 80 हजार रुपए तक सालाना फीस देनी पड़ती थी। मुख्यमंत्री जी, आपने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंभ किये और वहां बहुत अच्छी पढ़ाई की सुविधा दी। इससे मेरे अभिभावकों को बचत हो रही है, जो मेरे भविष्य के लिए उपयोगी होगी। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा अस्मि ठाकुर ने यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से बिलासपुर विधानसभा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कही। इस मौके पर उन्होंने तिफरा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ करने की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नागरिकों से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का फीडबैक लिया।
14 May 2023 03:12AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादाह 1282 के प्रतिनिधि मण्डल ने महासभा की केन्द्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना राजपूत के नेतृत्व में मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल को रायपुर कोटा स्थित राजपूत छात्रावास भवन में 14 मई को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक आयोजित किए जा रहे प्रदेश स्तरीय महिला एवं युवती सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मण्डल को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधि मण्डल में उप समिति रायपुर की अध्यक्ष हेमकांता गौतम सहित ज्योति राजपूत,रितु राजपूत, संगीता ठाकुर और भावेश ठाकुर शामिल थे।
14 May 2023 03:12AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती में अतिथि शिक्षकों कों बोनस अंक दिए जाएगें। लोेक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को अतिथि शिक्षकों को प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में निर्देश जारी किए है। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती में अतिथि शिक्षकों को बोनस अंक
14 May 2023 03:11AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान एसईसीएल इंदिरा विहार गेस्ट हाउस में विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कई समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर सामाजिक भवन के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने के साथ ही उनकी समस्याओं के निदान के लिए निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए हैं।
14 May 2023 03:11AM,by: Tikendra Sinha
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निकाय चुनावों में पार्टी की शानदार जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और राज्य के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह भारी जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल मार्गदर्शन को दर्शाती है। "राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए राज्य के सभी लोगों को हार्दिक बधाई!" यूपी में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए लोगों को बधाई: योगी
13 May 2023 02:49PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







