Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलटुकरी एवं सीपत के महाविद्यालय मैदान में आम जनता से भेंट-मुलाकात एवं शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत देखने के बाद एनटीपीसी के गेस्ट हाउस में विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडलों से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सामाजिक प्रतिनिधियों से सामाजिक सरोकार के कामों एवं समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गाें की बेहतरी के लिए काम कर रही है। हमारा यह प्रयास है कि सभी समाज और वर्ग के लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिले और वह आर्थिक रूप से सक्षम व आत्मनिर्भर बने। बीते साढ़े चार सालों के दौरान हमारी सरकार ने कई ऐसी अभिनव योजनाएं शुरू की है, जिससे ना सिर्फ आम जनता का जुड़ाव बढ़ा है बल्कि उनके जीवन में भी बदलाव आया है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कई समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर सामाजिक भवन के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत किए जाने के साथ ही उनकी समस्याओं के निदान के लिए निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए हैं। 

12 May 2023 02:05AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मस्तूरी विधानसभा में बेलटुकरी में रीपा के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महिला समूह की दीदियों द्वारा चलायी जा रही सिलाई यूनिट भी देखी। इस दौरान मुख्यमंत्री को समूह की दीदियों ने अपना बनाया एक जैकेट भेंट किया। दीदियों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस यहीं पहनकर दिखा दीजिए। जब मुख्यमंत्री ने जैकेट पहना तो समूह की दीदियों ने प्रसन्नता जतायी और कहा कि हमारी मेहनत सफल हुई। मुख्यमंत्री ने समूह की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप लोगों ने बहुत सुंदर जैकेट तैयार किया है। आप लोग बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। समूह की महिलाओं के उत्पाद देखते हुए मुख्यमंत्री को एक और जैकेट पसंद आया, जिसे उन्होंने खरीद लिया। जब समूह की दीदियों ने मुख्यमंत्री को भेंट किया जैकेट

12 May 2023 02:04AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ में बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में लगातार चल रहे वन्य प्राणियों के संरक्षण और संवर्धन के प्रयास सफल होते नजर आ रहे हैं। राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन द्वारा जगह-जगह पर पेट्रोलिंग कैंप और वन्य प्राणियों के सुरक्षा हेतु स्थानीय आदिवासी युवाओं को पैट्रोलिंग गार्ड के रूप में नियुक्त कर लगातार मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने से वन्य प्राणियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। हाल ही में जंगली भेड़ियों की ट्रैप कैमेरा में तस्वीर और वीडियो सामने आया है, जिसमे 3 के झुंड में भेड़िया विचरण करते देखे जा रहे हैं। राष्ट्रीय उद्यान द्वारा निगरानी के लिए लगाए गए ट्रैप कैमरा के माध्यम से तीन जंगली भेड़ियों की तस्वीर सामने आई है, जो लगातार कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के अलग अलग जगहों पर देखे जा रहे हैं। 

12 May 2023 02:04AM,
by: Tikendra Sinha