दिल्ली उच्च न्यायालय ने तिहाड़ जेल अधीक्षक को पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और उनकी बीमार पत्नी सीमा सिसोदिया के बीच जमानत याचिकाओं पर फैसला आने तक हर दूसरे दिन एक घंटे के लिए वीडियो कॉल करने की अनुमति देने का निर्देश दिया। मनीष सिसोदिया को बीमार पत्नी से वीडियो कॉल करने की मिली इजाजत
11 May 2023 01:47PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज मस्तूरी विधानसभा के ग्राम सीपत पहुँचे। यहां उन्होंने सेवानिवृत्त प्रधान पाठक गुहाराम पत्रवानी के आतिथ्य में उनके घर भोजन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री का पत्रवानी परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती, पुष्प-गुच्छ तथा श्री फल भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पत्रवानी परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया। पत्रवानी परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ मुनगा बड़ी, मुनगा, कोचई-मखना, चरपनिया, चेच एवं मुनगा भाजी सब्जी एवं आमा की चटनी भी परोसा।
11 May 2023 12:15PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मस्तूरी विधानसभा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम बेलटुकरी में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क ‘‘रीपा’’ का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि रीपा से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज का सपना साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने महिला समूहों के सदस्यों से चर्चा कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने बेलटुकरी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में वाई-फाई सुविधा की शुरुआत करते हुए कहा कि इससे रीपा में कार्यरत लोगों को निःशुल्क इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने रीपा की गतिविधियों का किया अवलोकन
11 May 2023 11:45AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 12 साल की नरगिस पर जो भरोसा किया उसे उसने कायम रखा है । बालोद के स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाली नरगिस खान के आग्रह पर उसे 10वीं की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गयी थी। संभवतः नरगिस प्रदेश की पहली बेटी है जिसने 12 वर्ष की कम उम्र में दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर इतिहास रच दिया है। इतना ही नहीं नरगिस ने कक्षा सातवीं में भी 91 फीसदी अंक हासिल किये हैं और इसी साल सातवीं और दसवीं की परीक्षायें दी हैं । बालोद जिले की रहने वाली नरगिस के इस संकल्प को पूरा करने में अभिभावक के रूप में साथ खड़े मुख्यमंत्री का सर उसने गर्व से ऊंचा कर दिया। बुधवार को जारी हुये दसवीं के नतीजों में नरगिस ने 90.5% अंक प्राप्त किये हैं । रिजल्ट आने के बाद बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा के साथ नरगिस और अन्य मेधावी बच्चों ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में श्री भूपेश बघेल से मुलाकात की । इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बच्चों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की ।
11 May 2023 11:27AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत मस्तूरी विधानसभा के सीपत पहुंचे। भेंट मुलाकात के अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच उन्होंने सीपत में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण के प्रसंगों का श्रवण किया। भागवत महापुराण कार्यक्रम का अयोजन 4 मई से 12 मई तक किया गया है। इस दौरान राजस्व, आपदा प्रबंधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह भी मौजूद हैं।
11 May 2023 11:27AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









