Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि एनसीसी ऐसा संगठन है जो युवाओं को अनुशासन सिखाता है, चरित्र निर्माण करता है, साहसी बनता है और निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता है। एनसीसी हमारे युवाओं को सेना और अन्य सुरक्षा बलों में अपना करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित भी करता है। मुख्यमंत्री आज अपने निवास परिसर में आयोजित एनसीसी कैडेट और प्रशिक्षकों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्रीमती भावना बोहरा, डीजी एनसीसी लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह, एडीजी मेजर जनरल एके महाजन, एनसीसी मुख्यालय रायपुर, छत्तीसगढ़ के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर वीएस चैहान सहित सेना के अधिकारी और कैडेट मौजूद रहे। 

19 Jun 2024 10:14AM,
by: Tikendra Sinha