Tikendra Sinha

Generic placeholder image

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रदेश के 33 जिलों में 22 अप्रैल से 30 अप्रैल तक कांग्रेस की आवाज वक्ता चयन अभियान चलाया गया था। पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रदेश प्रभारी सचिव चंदन यादव प्रदेश प्रभारी सचिव विजय जांगिड़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बस्तर संभाग सरगुजा संभाग और बिलासपुर संभाग के सभी जिलों के वक्ताओं का फाइनल इंटरव्यू लिया। जिसमें तीनों संभाग से चयनित प्रतिभागी शामिल हुए सभी को दो-दो मिनट बोलने का अवसर दिया गया।इस दौरान चयन समिति के प्रमुखों ने प्रतिभागियों से कांग्रेस के रीति नीति सिद्धांतों, प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं, देश के नवनिर्माण पर कांग्रेस के योगदान, आजादी की लड़ाई में कांग्रेस नेताओं की भूमिका,पंचायती राज ,महिला सशक्तिकरण ,हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, संचार क्रांति, मोदी सरकार की नाकामी देश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी गिरती अर्थव्यवस्था, डूबती सरकारी कंपनियां, संवैधानिक संस्थाओं पर अतिक्रमण भाजपा की लोकतंत्र विपरीत आचरण सहित अन्य विषयों पर सवाल जवाब किया गयाऔर उन्हें अपनी बात रखने का अवसर प्रदान किए तीनों संभाग से लगभग 200 वक्ताओं ने उपस्थित होकर इंटरव्यू दिया 10 मई को सुबह 11:00 बजे रायपुर एवं दुर्ग संभाग के वक्ताओं के इंटरव्यू में रखा गया है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर सुरेंद्र वर्मा वंदना राजपूत नितिन भंसाली मनी वैष्णव भी मौजूद रहे।

10 May 2023 04:34AM,
by: Tikendra Sinha