मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ डडसेना सिन्हा कलार समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने 21 मई को राजनांदगांव जिले में आयेाजित होने वाले समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ डडसेना सिन्हा कलार समाज के प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा सहित श्रीमती प्रमिला सिन्हा, मोहन सिन्हा, योगेश्वर सिन्हा, दिनेश सिन्हा, उमाशंकर सिन्हा, पुनीत सिन्हा व अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
10 May 2023 04:33AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में पूर्व विधायक श्री सियाराम कौशिक के नेतृत्व में प्रदेश सनाढ़्य कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने 13 मई को बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चकरभांठा कैम्प-नगर पंचायत बोदरी में आयेाजित होने वाले समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री संतोष कौशिक, परमेश्वर कौशिक तथा गीतांजलि कौशिक उपस्थित रहे।
10 May 2023 04:33AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सिंघोला में आयोजित माँ भानेश्वरी जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल 35 करोड़ 79 लाख 86 हजार रूपए के 11 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। शासन की विभिन्न विभागीय योजना अंतर्गत 40 हितग्राहियों को 9 लाख 78 हजार रूपए के सामग्री और चेक का वितरण किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल राजनांदगांव प्रवास के दौरान राजस्व विभाग अंतर्गत भेंट-मुलाकात के दौरान की गई घोषणा के तहत 26 सामाजिक भवन एवं आहाता निर्माण के लिए 3 करोड़ 3 लाख रूपए की राशि का स्वीकृति आदेश पत्र हितग्राहियों को प्रदान किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर मंदिर परिसर से लेकर मुख्य मार्ग तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 30 लाख रूपए, साहू समाज के मंगल भवन के लिए 25 लाख रूपए, मंदिर परिसर में डोम निर्माण के लिए 17 लाख रूपए, तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की।
10 May 2023 04:33AM,by: Tikendra Sinha
कर्नाटक विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लोगों को एक खुले पत्र में, राज्य के विकास और विकास के लिए अपनी पार्टी की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने लिखा, "आपने मुझ पर हमेशा प्यार और स्नेह बरसाया है। यह मेरे लिए एक दैवीय आशीर्वाद जैसा लगता है।" पीएम मोदी ने कर्नाटक की जनता के नाम लिखा खुला पत्र
10 May 2023 02:08AM,by: Tikendra Sinha
हरियाणा में हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सरकारी आवास पर आग लग गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण स्प्लिट एयर-कंडीशनर यूनिट में आग लगने के बाद यह घटना हुई। हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा के घर में लगी आग
10 May 2023 02:08AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









