Tikendra Sinha

Generic placeholder image

राजभवन में आज राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन की अध्यक्षता में विश्व रेडक्राॅस दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत सक्रिय रूप से कार्य करने वाले नि-क्षय मित्रों एवं जिलों के जिलाधीशों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। साथ ही रेडक्राॅस सोसायटी छत्तीसगढ़ की वेबसाइट का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री हरिचंदन ने कहा कि रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस युद्ध, महामारी या प्राकृतिक आपदा की स्थिति में बिना किसी भेद-भाव के सभी की सेवा करता है।  रेडक्राॅस का उद्देश्य मानवता की सेवा - राज्यपाल हरिचंदन

08 May 2023 02:21PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम खुड़िया की सरपंच लक्ष्मीन बाई रामु निषाद के यहां भोजन किया। मुख्यमंत्री को किसान के घर पारंपरिक छत्तीसगढ़िया भोजन और व्यंजन परोसा गया। कांसे की थाली में परोसे गए भोजन में रोटी, दाल, चांवल, मशरूम , खट्टे दही में बनी जिमि कांदा , आलू गोभी बैगन, चेंच भाजी, चुनचुनिया भाजी, गलका, आम की चटनी, सलाद, आचार, पापड़ और अंत में खीर मुख्यमंत्री ने ग्रहण किया। मुख्यमंत्री को खीर का स्वाद खूब भाया और सराहना की। मुख्यमंत्री ने परिवारजनों को इस मौके पर परिवार के सदस्यों को भेंट भी दिया। साथ ही सबके साथ ग्रुप फोटो भी कराई। लक्ष्मीन बाई रामु निषाद के घर भोजन ग्रहण किया मुख्यमंत्री ने*

08 May 2023 10:28AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज लोरमी विधानसभा क्षेत्र में भेंट मुलाकात के दौरान ग्राम खुड़िया में 13 करोड़ 71 लाख 54 हजार के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया ।जिसमें 1 करोड़ 20 लाख 33 हजार रूपए के 02 कार्यों का लोकार्पण और 12 करोड़ 51 लाख 21 हजार रूपए के 19 कार्यों का भूमिपूजन किया । जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ उनमें 2 करोड़ 79 लाख 05 हजार रूपए की लागत से ग्राम डिंडौरी से नवागांव दयाली मार्ग लम्बाई 1 किलोमीटर का निर्माण कार्य, 1 करोड़ 57 लाख 99 हजार रूपए की लागत से जिले में संचालित अनुसूचित जाति-जनजाति, छात्रावास-आश्रमों में अनुरक्षण-जीर्णोद्धार, लघु निर्माण रंगाई-पुताई (गोबर पेंट) के कुल 24 कार्य, 78.74 लाख रूपए की लागत से ग्राम बिजराकापाखुर्द से कुदूरताल मार्ग लम्बाई 5.05 किलोमीटर का निर्माण कार्य, 76.06 लाख रूपए की लागत से टी 2 से पथर्री लम्बाई 5 किलोमीटर का निर्माण कार्य, 75 लाख रूपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरमपुर का निर्माण कार्य, 66.53 लाख रूपए की लागत से ग्राम बघर्रा से कोदवामहंत लम्बाई 4.32 किलोमीटर का निर्माण कार्य, 64.15 लाख रूपए की लागत से एल 087 से भूतकछार 4.23 किलोमीटर का निर्माण कार्य, 60.86 लाख रूपए की लागत से एल 069 अमलीडीह से कोईलारी 3.05 किलोमीटर का निर्माण कार्य, 58.12 लाख रूपए की लागत से टी 9 से बुधवारा 3.06 किलोमीटर का निर्माण कार्य, 54.76 लाख रूपए की लागत से ग्राम कोदवामहंत से कोसाबाड़ी 2.947 किलोमीटर का निर्माण कार्य, 46.92 लाख रूपए की लागत से एल 029 खेकतरा से नथेलापारा 2.37 किलोमीटर का निर्माण कार्य, 44.36 लाख रूपए की लागत से ग्राम कुदूरताल से पथरताल 2.34 किलोमीटर का निर्माण कार्य, 37.00 लाख रूपए की लागत से अग्रसेन वार्ड लोरमी में शहरी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का निर्माण कार्य, 33.45 लाख रूपए की लागत से रंगियापारा से परदेशीकापा 2.005 किलोमीटर का निर्माण कार्य, 29.60 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोरमी में हमर लैब निर्माण कार्य, 29.30 लाख रूपए की लागत से एल 087 से करूहानार 1.71 किलोमीटर का निर्माण कार्य, 26.60 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोरमी में ब्लड बैंक निर्माण कार्य, 16.36 लाख रूपए की लागत से ग्राम डिण्डौरी में शासकीय आयुर्वेद औषधालय निर्माण कार्य और 16.36 लाख रूपए की लागत से ग्राम कोदवामहंत में शासकीय आयुर्वेद औषधालय निर्माण कार्य शामिल है। इसी तरह 92.60 लाख रूपए की लागत से शासकीय राजीव गांधी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी में अतिरिक्त कक्ष निर्माण और 27.73 लाख रूपए की लागत से ग्राम अखरार में उपस्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण किया।

08 May 2023 09:32AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चंदली हेलीपैड पर जोरदार स्वागत किया गया। श्री बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर मुंगेली जिले के लोरमी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चंदली पहुंचे। हेलीपैड पर जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर, संभागायुक्त डॉ.संजय अलंग, आईजी बीएन मीणा, कलेक्टर राहुल देव, एसपी चंद्रमोहन सिंह स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। बघेल चंदली गोठान में रीपा गतिविधियों का अवलोकन करने के साथ खुड़िया में आम जनता से भेंट मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हेलीपैड पर स्वागत

08 May 2023 08:32AM,
by: Tikendra Sinha