भाजपा नेताओं के द्वारा हनुमान चालीसा पाठ करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ करने से भाजपा नेताओं के मन मस्तिष्क में बैठी वैमनस्यता नफरत और कटुता के भाव का नाश होगा सद्बुद्धि आएगी और आम जनता की मूल समस्या बढ़ती महंगाई बेरोजगारी देश में गिरती अर्थव्यवस्था बिकती सरकारी कंपनियां रसोई गैस के बढ़ते दाम पेट्रोल डीजल की महंगाई जैसे विषयों पर चर्चा करने की हिम्मत जुटा पाएंगे। भाजपा और बजरंग दल की बजरंगबली भक्ति दिखावा मात्र है जब प्रतिबंध की बात आ रही तब हनुमान चालिसा के पाठ का ढोंग कर रहे है।
06 May 2023 12:38AM,by: Tikendra Sinha
सुप्रीम कोर्ट के द्वारा यह निर्देश देने के बाद कि किसी भी विधेयक पर राजभवन शीघ्र निर्णय ले अनावश्यक विलंब न करें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ राजभवन भी आरक्षण संशोधन विधेयक पर शीघ्र निर्णय लें। आरक्षण संबंधी विधेयक पर झारखंड में राजभवन ने विधेयक को वहां की सरकार के पास वापस भेज दिया है, कर्नाटका में आरक्षण बढ़ाने संबंधी विधेयक पर राज्यपाल ने पहले ही हस्ताक्षर कर दिया था। छत्तीसगढ़ में आरक्षण संशोधन विधेयक पर अनिर्णय की स्थिती बनी हुई है। आम आदमी का संवैधानिक अधिकार कब तक राजभवन में लंबित रहेगा। आरक्षण मसले पर राजभवन यह बतायें कि राज्य की विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से पारित किये गये आरक्षण संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर क्यों नहीं हो रहा है? छत्तीसगढ़ के सर्वसमाज के हितों को लेकर बनाया गया विधेयक राजभवन की हठधर्मिता से कब तक लंबित रहेगा। राजभवन उच्च न्यायालय के द्वारा नोटिस पर अपने संवैधानिक अधिकारों की बात तो कर रहा है लेकिन उसे राज्य के युवाओं को बेरोजगारों को संवैधानिक अधिकार देने पर राजभवन अडंगा क्यों लगा रहा है?
06 May 2023 12:38AM,by: Tikendra Sinha
'द केरला स्टोरी' फिल्म पर चल रहे विवाद के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह फिल्म आतंकी साजिश पर आधारित है. उन्होंने चुनावी राज्य कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "यह आतंकवाद की बदसूरत सच्चाई को दिखाता है और आतंकवादियों के डिजाइन को उजागर करता है।"
05 May 2023 12:40PM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस द्वारा कर्नाटक में मतदान के दौरान मतदाताओं से 'बजरंग बली की जय' कहने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर आपत्ति जताने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि भारतीय संविधान सभी को इस अधिकार की गारंटी देता है। ईरानी ने कहा, "संविधान हमें उन लोगों के नाम बोलने का अधिकार देता है जिनकी हम प्रार्थना करते हैं। कांग्रेस हमें अपने भगवान का नाम लेने से नहीं रोक सकती।" कांग्रेस हमें भगवान का नाम लेने से नहीं रोक सकती: ईरानी
05 May 2023 12:40PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









