केरल कांग्रेस के नेता वीडी सतीशन ने कहा कि रिलीज होने वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी' राज्य के लोगों, खासकर महिलाओं का अपमान करने का प्रयास है। उन्होंने कहा, "हमारे विरोध के बाद, अब वे कह रहे हैं कि राज्य की तीन महिलाएं आईएसआईएस में गई हैं, न कि 32,000 महिलाएं।" यहां तक कि एनआईए ने भी कहा है कि "लव जिहाद" का कोई सबूत नहीं है। महिलाओं के अपमान का प्रयास: केरल स्टोरी पर कांग्रेस
03 May 2023 06:05AM,by: Tikendra Sinha
इजरायल की जेल में भूख हड़ताल पर बैठे एक फिलीस्तीनी कैदी की मौत के बाद भड़की हिंसा में इजरायली सेना ने हवाई हमले किए और गाजा उग्रवादियों के साथ गोलीबारी की। सेना ने कहा कि गाजा से इजराइल में दर्जनों रॉकेट दागे जाने के बाद उसने "हथियार निर्माण स्थलों...और आतंकवादी संगठनों से संबंधित भूमिगत आतंकवादी सुरंगों" पर हमला किया। दर्जनों रॉकेट दागे जाने के बाद इस्राइल ने गाजा पर हमला किया
03 May 2023 06:05AM,by: Tikendra Sinha
भाजपा का यह कहना कि 58 प्रतिशत आरक्षण की बहाली उसकी विचारो की जीत है हास्यास्पद है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि दरअसल 58 प्रतिशत आरक्षण भाजपा की रमन सरकार की जानबूझकर बरती गयी लापरवाही से ही अदालत में खारिज हुआ था। मुकदमे के शुरूआती 6 सालों तक रमन सरकार जानबूझकर तथ्य अदालत से छुपाते रही रमन सरकार के समय सन् 2012 में 58 प्रतिशत आरक्षण के खिलाफ उच्च न्यायालय में मुकदमा लगा था। जिसके संबंध में तत्कालीन रमन सरकार अदालत में सही तर्क नहीं प्रस्तुत कर पाई रमन सरकार की लापरवाही से ही अदालत का फैसला 58 प्रतिशत आरक्षण के खिलाफ आया।
03 May 2023 03:36AM,by: Tikendra Sinha
वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय के कांग्रेस प्रवेश पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि नंदकुमार साय के कांग्रेस प्रवेश से यह साबित हो गया कि प्रधानमंत्री मोदी की फेस वेल्यू देश में अब गिर रही है यही कारण है कि नंदकुमार साय जैसा वरिष्ठ नेता जो भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक है भाजपा छोड़कर कांग्रेस प्रवेश कर लिये। भाजपा आदतन आदिवासी विरोधी है। भाजपा के अंदर आदिवासी नेताओं को प्रताड़ित और शोषित किया जाता है। विश्व आदिवासी दिवस के दिन आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को पद से हटा कर भाजपा ने आदिवासी समाज के प्रति अपने रवैय्ये को प्रदर्शित किया था। नंदकुमार साय वरिष्ठतम आदिवासी नेताओं में से एक है उन्होंने भाजपा छोड़ा है तो यह भाजपा की आदिवासी विरोधी सोच का ही परिणाम है।
03 May 2023 03:36AM,by: Tikendra Sinha
किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए रेशम पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है, छत्तीसगढ़ में इसके लिए सिल्क समग्र योजना-2 शुरू की गई है। इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य के 14 जिलों के रेशम अधिकारियों के तकनीकी उन्नयन के लिए केन्द्रीय रेशम बोर्ड बेंगलूरू और ग्रामोद्योग विभाग के रेशम प्रभाग के संयुक्त तत्वाधान में 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
03 May 2023 03:36AM,by: Tikendra Sinha
स्वास्थ्य और शिक्षा में अमूल्य योगदान देने वाली आंगनबाड़ी बहनें और मितानिनों की खुशी आज देखते ही बन रही थी। साइंस कॉलेज मैदान में आभार उत्सव में इन बहनों ने नृत्य के जरिए जमकर अपनी खुशी व्यक्त की। खुशी से थिरकते इन बहनों ने कहा मान बढ़ाया आपने आपका आभार, छत्तीसगढ़ सरकार भरोसे की सरकार। खुशी से थिरका तन और मन
03 May 2023 03:36AM,by: Tikendra Sinha
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन वास्तव में मानवता की सेवा करती है। आप लोग ने छत्तीसगढ़ में जो कार्य किया है वह अतुलनीय है। यह मानवता की सेवा की मिसाल है। आप लोग जो कार्य करते हैं, कोई अन्य नहीं कर सकता। यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने की। मौका था राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित आभार सम्मेलन का।
03 May 2023 03:36AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस 3 मई के अवसर पर मीडिया संस्थानों, प्रतिनिधियों और पत्रकारों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना गया है। इसी स्तंभ की मजबूती, पत्रकारिता के सम्मान, स्वतंत्रता और सुरक्षा की सुनिश्चितता के लिए पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। भारतीय संविधान में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के रूप में प्रेस की स्वतंत्रता को मौलिक अधिकारों में शामिल किया गया है।
03 May 2023 03:36AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षाविद और भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. जाकिर हुसैन की 3 मई को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने डॉ. जाकिर हुसैन के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि डॉ. हुसैन बेहद अनुशासन प्रिय व्यक्ति थे। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भागीदारी निभायी। स्वतंत्रता के बाद उन्होंने बिहार के राज्यपाल, उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति के पद को सुशोभित किया। वे भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति बने। उन्होेंने शैक्षिक सुधार पर बल दिया और कई आंदोलनों से सक्रिय रूप से जुडे़। डॉ. हुसैन भारत में आधुनिक शिक्षा के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया।
03 May 2023 03:36AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









