मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में डडसेना कलार समाज बस्तर संभाग के नवनिर्वाचित सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को कांकेर में आयोजित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी एवं आमन्त्रण के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम गजेन्द्र भी उपस्थित थे।
03 May 2023 03:36AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ शारिरिक शिक्षा शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री हरीश देवांगन ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को उनके जीवन पर आधारित स्वरचित रचना भेंट की। मुख्यमंत्री ने देवांगन को उनके इस सुंदर भेंट के लिए धन्यवाद दिया।
03 May 2023 03:36AM,by: Tikendra Sinha
वन विभाग द्वारा वन एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए वन मितान जागृति कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत अब तक दुर्ग वनमंडल अंतर्गत कुल 11 वन मितान जागृति शिविरों का आयोजन किया जा चुका है, जिनमें 52 शिक्षक सहित 711 स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त कर लाभ उठाया है।
03 May 2023 03:35AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारी योजनाएं लोगों के विकास पर केन्द्रित है। हमने छत्तीसगढ़ के लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए पिछले साढ़े 4 सालों में काम किया है। हमने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को उभारने और उसे पल्लवित करने का काम किया है। हमने छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है। हमारी नीतियां और कार्यक्रमों से लोगों को पहली बार महसूस हुआ कि यह सरकार हमारी सरकार है, यही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ‘‘न्याय का गढ़-छत्तीसगढ़’’ कार्यक्रम में हुए शामिल
03 May 2023 03:35AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई न्याय योजनाओं से समाज के शोषित वंचित और गरीब तबकों का न केवल मान बढ़ा है बल्कि इन योजनाओं की बयार से बड़ी राहत मिल रही हैं। सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सीमा 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल कर दी है। स्वामी आत्मानंद स्कूलों की श्रृंखला और डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना जैसी नवाचारी पहल से लोगों को आसानी से शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रहीं हैं। बेरोजगारों को प्रतिमाह भत्ता मिलना प्रारंभ हो चुका है। इसी तरह से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बनाने वाले रसोइयों की भी चिंता करते हुए उनके मानदेय में वृद्धि कर उनका मान बढ़ाया है। छत्तीसगढ़ में सबका बढ़ता मान
03 May 2023 03:35AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भगवान हनुमान की बजरंग दल से तुलना कर श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। अपने शब्दों के लिए माफी की मांग करते हुए खेड़ा ने कहा, "प्रधानमंत्री भगवान हनुमान में हमारी आस्था का अपमान कर रहे हैं।"
03 May 2023 02:46AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







