कनाडा ने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को अपनी 25 सर्वाधिक वांछित भगोड़ों की सूची में शामिल किया है। पंजाब के मुक्तसर के रहने वाले बराड़ की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस को हत्या के आरोप में तलाश है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि बराड़ सार्वजनिक सुरक्षा के लिए एक जोखिम का प्रतिनिधित्व करते हैं, उन्होंने कहा कि उन्होंने भारत में "बहुत गंभीर" अपराध किए हैं।
02 May 2023 10:27AM,by: Tikendra Sinha
मेट गाला में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति को टेबल पर एक टिकट दिया जाता है, जिसे कंपनियों द्वारा खरीदा जाता है। एक फैशन लेबल तब अपनी वांछित हस्तियों को होस्ट करता है। इस साल के मेट गाला के लिए एक टिकट की कीमत 50,000 डॉलर या 40 लाख रुपये थी और टेबल की कीमत 300,000 डॉलर या 2.45 करोड़ रुपये से शुरू होती है।
02 May 2023 10:27AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि कर्नाटक में भाजपा का मतलब "3सी- भ्रष्टाचार, कमीशन, सांप्रदायिकता" है। सुरजेवाला ने कहा, "देश के प्रधानमंत्री गुंडों के आगे झुकते हैं।" उन्होंने कहा, "पीएम मोदी लोकतंत्र और ईमानदारी का मजाक उड़ा रहे हैं।" उनका बयान 10 मई को होने वाले राज्य चुनावों से पहले आया है।
02 May 2023 10:26AM,by: Tikendra Sinha
बलौदाबाजार के कलेक्टर रजत बंसल का तबादला होने के बाद उनके अल्प समय में किए गए अच्छे कार्यों और आम जनता से उनके व्यवहारों से लोग काफी प्रभावित है यही वजह है कि जब कलेक्टर रजत बंसल सोमवार को नवनियुक्त कलेक्टर चंदन कुमार को कार्यभार सोपने के पश्चात जब रायपुर निकल रहे थे तभी लोगों को इसकी जानकारी होने पर पलारी बस स्टैंड चौक और खरतोरा चौक में सैकड़ों लोगों ने कलेक्टर रजत बंसल का विदाई करने पहुंच गए । बीच सड़क में कलेक्टर का इंतजार करते लोगों के झुंड को देखकर कलेक्टर श्री बंसल ने अपनी गाड़ी रुकवाई और लोगो का अभिवादन स्वीकार किया । इस दौरान भारी संख्या में जनप्रतिनिधि युवा पत्रकार और महिलाएं मौजूद थे जिन्होंने श्री बंसल से कहा कि बहुत से अधिकारी यहां आए और गए भी पर पहली बार ऐसा एहसास हो रहा है कोई अपना हमसे बिझड़ रहा है आपका अपनापन और जनहित में किए गए कार्यों में आपका एक अलग स्थान हमारे दिलो में बना दिया है । काफी सहजता से लोगों से मिले उनके बात सुने और उनका काम किए और यही आपके कार्यप्रणाली ने हमे यह खीच लाया सबके साथ समानता का व्यवहार ने एक आम आदमी को भी आपसे जोड़ दिया । कलेक्टर रजत बंसल को तबादले के बाद नागरिकों ने दि भावभीनी बिदाई
02 May 2023 08:57AM,by: Tikendra Sinha
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मितानिन के मानदेय वृद्धि और प्रोत्साहन राशि के लिए वे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार प्रदर्शन करेंगी। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 02 मई को दोपहर 12 बजे से आभार सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल उत्कृष्ट कार्य के लिए छह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पांच मितानिनों को सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने महिला कोष से 10 लाख रूपए के ऋण राशि का चेक भी सौपेंगे। इस अवसर पर महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित समानों की प्रदर्शनी और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों से संबंधित स्टॉल भी लगाए जाएंगे। राजधानी में आभार सम्मेलन आज को
02 May 2023 08:57AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







