छत्तीसगढ़ की दो पंचायतों को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सरगुजा जिले के जनपद पंचायत लुन्ड्रा के ग्राम पंचायत नागम तथा धमतरी जिले के नगरी पंचायत के ग्राम सांकरा को पुरस्कृत किया गया। ग्राम पंचायत नागम को गरीबी उन्मूलन एवं आजीविका संवर्धन श्रेणी में तथा सांकरा को स्वस्थ पंचायत थीम में पुरस्कृत किया गया। इन ग्राम पंचायतों को पुरस्कार के साथ ही 50-50 लाख रूपए की राशि भी प्रदान की गई। छत्तीसगढ़ की दो पंचायतों को मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार
24 Apr 2023 12:00PM,by: Tikendra Sinha
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रम के सम्मान के लिए और प्रदेश के विकास को गति देने में श्रमिकों की विशेष भूमिका को देखते हुए राजधानी रायपुर में श्रमिक सम्मेलन के आयोजन का निर्णय शासन द्वारा लिया गया। स्थानीय साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित सम्मेलन में प्रदेशभर के श्रमिक हिस्सा लेंगे। श्रम विभाग द्वारा श्रमिक कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं से जिन हितग्राहियों को लाभ पहुंचा है, उनका सम्मान भी सम्मेलन के माध्यम से किया जाएगा।
24 Apr 2023 12:00PM,by: Tikendra Sinha
जन्म से ही कॉंट्रेक्चर ऑफ राइट एल्बो की समस्या से जूझ रही सीमा अब सामान्य बच्चों की तरह अपना हाथ पूरी तरह सीधा कर पाएगी। रायपुर में डीकेएस सुपरस्पेशियालिटी अस्पताल के डॉक्टरों ने उसके हाथ में एल्बो सॉफ्ट टिसू रिलीज सर्जरी की है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चिरायु योजना से हुई इस निःशुल्क सर्जरी ने सीमा का जीवन खुशियों और उमंग से भर दिया है। सारंगढ़ के चिरायु दल की पहल और डीकेएस अस्पताल के डॉक्टरों की मेहनत से उसे मुड़ी हुई कोहनी की समस्या से मुक्ति मिल गई है।
24 Apr 2023 12:00PM,by: Tikendra Sinha
इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी ब्लड सेंटर रायपुर द्वारा नुवोका सीमेंट प्लांट बलौदाबाजार के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संजीवनी अस्पताल, सोनाडीह सीमेंट प्लांट में आयोजित शिविर में रक्तदान के लिए 800 लोगों ने पंजीयन कराया था जिनमें से 567 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा और नुवोका सीमेंट प्लांट सोनाडीह के प्लांट प्रमुख ने भी रक्तदान किया। दोनों ने कर्मचारियों को जागरूक कर रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
24 Apr 2023 12:00PM,by: Tikendra Sinha
कर्णाटक में होने वाले विधानभा चुनाव में प्रचार करने के लिए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह बेंगलुरु जाएंगे। रमन 25 और 26 अप्रैल को बोम्मनहल्ली विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे तथा एक पत्रकार वार्ता भी करेंगे।
कर्णाटक जाएंगे पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह
24 Apr 2023 08:42AM, by: Tikendra Sinha
प्रयागराज में अतीक अहमद के दफ्तर में पुलिस द्वारा जाँच की जा रही है। जिस दौरान पुलिस को चाकू और खून के धब्बे मिले । अभी साफ नहीं हो पाया है कि यह खून किसका है। भारी संख्या में अतीक के दफ्तर के बाहर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। अतीक अहमद के दफ्तर पहुंची पुलिस
24 Apr 2023 07:47AM,by: Tikendra Sinha
जस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज वेतन विसंगति , वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति, संसाधन व भत्ते, पटवारी भर्ती के लिए योग्यता स्नातक, मुख्यालय निवास की बाध्यता समाप्त होना और बिना विभागीय जांच के एफआईआर न होने जैसी मांगो को लेकर एक दिवसीय प्रांत स्तरीय आंदोलन करेंगे । पुरे प्रदेश के पटवारी आज करेंगे अंदोलन
24 Apr 2023 07:07AM,by: Tikendra Sinha
राज्य के सभी तहसीलदार – नायब तहसीलदार वेतन विसंगति, नायब तहसीलदारों को राजपत्रित का दर्जा, तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नति, संसाधनों की पूर्ति जैसे अन्य प्रमुख मांगों को लेकर 24 अप्रैल को सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। जिसके बाद यदि शासन के द्वारा छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक संघ की मांगो पर कोई पहल नहीं की गई तो 01 मई से तहसीलदारों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी ।
राज्य के तहसीलदारों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
24 Apr 2023 07:07AM, by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









