मातृ शक्ति को समर्पित विश्व का एकमात्र कौशल्या माता मंदिर छत्तीसगढ़ के चंदखुरी में स्थित है। नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय माता कौशल्या महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आज महोत्सव के तीसरे दिन का समापन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विशिष्ट आतिथ्य में होगा। इस दौरान देश के मशहूर गायक पद्म श्री कैलाश खेर अपने भक्तिमय गीतों से माता कौशल्या धाम में दर्शकों के सामने अपनी मनमोहक प्रस्तुति देंगे।
24 Apr 2023 07:07AM,by: Tikendra Sinha
भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर 6 दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं, जिसके चलते वह आज राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे दुर्ग और बस्तर संभाग का दौरा करेंगे तथा प्रमुख नेताओं से बात करेंगे। हर विधानसभा में नेताओं को जो जिम्मेदारी सौंपी थी, उसकी रिव्यू मीटिंग भी आज होगी। रायपुर पहुंचे माथुर , दुर्ग और बस्तर संभाग का करेंगे दौरा
24 Apr 2023 05:20AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के पंचायत राज प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि संविधान के 73वें संशोधन के अधिनियमन के प्रतीक स्वरूप भारत में 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस मनाया जाता है। इस संशोधन अधिनियम से स्थानीय स्तर पर लोकतंत्र की स्थापना के लिए पंचायती राज संस्थान को संवैधानिक स्थिति प्रदान की गई और उन्हें देश में ग्रामीण विकास का कार्य सौंपा गया।
24 Apr 2023 05:07AM,by: Tikendra Sinha
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा स्कूली बच्चों में वन तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने ‘कैच दैम अर्ली’ कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। दुर्ग वनमण्डल अंतर्गत कक्षा छटवीं से 10वीं तक के बच्चों को वन, वन्य जीवन तथा वन विभाग की कार्य प्रणाली के प्रति जागरूक करने हेतु वर्ष 2022 में यह योजना प्रारंभ की गई है। कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक 30 स्कूलों के 3500 विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। वन एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता की अभिनव पहल
24 Apr 2023 05:07AM,by: Tikendra Sinha
कौशल्या महोत्सव के दूसरे दिन चंदखुरी में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि भगवान श्री राम सर्वव्यापी हैं। वे हम सबके मन और तन में समाए है। तुलसीदास और वाल्मीकि जी की रचनाओं में श्रीराम का विस्तार से वर्णन मिलता है। विधानसभा अध्यक्ष ने माता कौशल्या महोत्सव को किया सम्बोधित
24 Apr 2023 05:07AM,by: Tikendra Sinha
पुलिस अतीक अहमद के शूटर गुड्डू मुस्लिम की तलाश कर रही है। जिसके चलते गुड्डू मुस्लिम की अंतिम लोकेशन सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के पास सोहेला में मिलने की बात सामने आ रही है। आशंका यह है की गुड्डू राज्य के बड़े शहरों में छिपने की बजाय छोटे कस्बाई शहरों में छिप सकता है या उसी रास्ते से भाग सकता है। प्रदेश में आतिक अहमद के शूटर की आखिरी लोकेशन
23 Apr 2023 03:17PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









