मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महादेव घाट रोड स्थित सतनाम भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ मेहर समाज के प्रदेश स्तरीय सामाजिक एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महान संत श्री रविदास ने कर्म को ही पूजा कहा। कोई काम छोटा नहीं होता है। लोग अपने विचारों से छोटे होते हैं। भक्तिमार्ग में संत रविदास का नाम पूरी दुनिया में श्रद्धा से लिया जाता है। संतों ने लोगो को समानता के साथ जीने का मार्ग बताया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नया रायपुर में संत रविदास के नाम से चौक का नामकरण तथा रविदास की जयंती मनाने के लिए प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।
17 Apr 2023 03:01AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और शिक्षाविद, भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 17 अप्रैल को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने कहा है कि डॉ. राधाकृष्णन जी शिक्षा को एक मिशन मानते थे। उन्होंने एक आदर्श शिक्षक के रूप में अपने जीवन में शिक्षा के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता को निभाया। उन्होंने समाज, धर्म, दर्शन का गहरा अध्ययन किया और कई पुस्तकंे लिखीं। डॉ. राधाकृष्णन की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें संविधान निर्मात्री सभा का सदस्य बनाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन अपने पीछे ज्ञान और शिक्षा की अमूल्य धरोहर छोड़ गए हैं। उनके ज्ञानमूल्य भावी पीढ़ी को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
17 Apr 2023 03:01AM,by: Tikendra Sinha
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सीबीआई द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता से डरे हुए हैं.' उन्होंने यह भी कहा कि "पूरा देश" अरविंद केजरीवाल के साथ है।
16 Apr 2023 01:37PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









