Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 अप्रैल को रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान रायपुर शहर वासियों को 117 करोड़ 61 लाख रूपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यो की सौगात देंगे। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में युवाओं को रोजगार, सड़क-यातायात, पेयजल, शहर सौंदर्यीकरण से लेकर इलाज की बेहतर सुविधा से जुड़े कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूूमिपूजन होगा। श्री बघेल 50 करोड़ रूपए की लागत से रायपुर शहर में 5 सड़कों के सौंदर्यीकरण और 10 करोड़ की लागत से कलेक्टोरेट मल्टीलेवल पार्किंग के पांचवें माले पर 500 सीटर बी.पी.ओ. सेंटर की आधारशिला रखेंगे।  रोजगार, सड़क, पेयजल सहित इलाज से जुड़े कार्यो का होगा लोकार्पण

16 Apr 2023 01:36PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ जीरो पॉवर कट प्रदेश है और बिजली बिल हाफ योजना से लोगों को बड़ी राहत मिली है। हमारी सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ योजना के माध्यम से अब तक 42 लाख उपभोक्ताओं को 3236 करोड़ रूपए की छूट दी गई है। वर्ष 2018 में जहां पीक ऑवर में 4100 मेगावाट विद्युत की खपत थी, वहीं 2023 में यह मांग बढ़कर 5100 मेगावाट होने पर भी प्रदेश में लगातार बिजली आपूर्ति निर्बाध गति से चल रही है। यह बातें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय पॉवर इंजीनियर्स कॉन्क्लेव 2023 को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पावर कम्पनीज के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए कैश लेस चिकित्सा सुविधा जल्द लागू करने तथा छत्तीसगढ़ पावर कम्पनीज के अभियंता संवर्ग को 3 प्रतिशत तकनीकी भत्ता दिए जाने की घोषणा की। 

16 Apr 2023 11:41AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

उत्तर रायपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान 17 अप्रैल को रायपुर शहर को 84 नए सफाई वाहनों की बड़ी खेप भी मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 करोड़ 12 लाख रूपए की लागत के इन छोटे-बड़े वाहनों का लोकार्पण करेंगे। इन वाहनों के नगर निगम के सफाई बेड़े में शामिल हो जाने से निगम क्षेत्र में कचरा और अन्य दूसरे अपशिष्टों को इकट्ठा करने, उनका परिवहन करने और उनका निष्पादन करने में बड़ी सहूलियत होगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल 30 हाइड्रोलिक टिपर, 20 मिनी टिपर, 07 यूटिलिटी विकल्प, 05 वैक्यूम सक्शन मशीन, 01 चैन माउंटेड डिगर, 10 तीन क्यूबिक मीटर के हाइड्रोलिक टिपर, 03 मिनी पोकलेन, 01 ट्रैक्टर संचालित वाटर कैनन सिस्टम, 06 कैंफर और 01 बोलेरो वाहन नगर निगम रायपुर को सौपेंगे।

16 Apr 2023 11:41AM,
by: Tikendra Sinha