Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन की शीर्ष कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जल जीवन मिशन योजनांतर्गत रेट्रोफिटिंग और नल जल योजना के कार्यों के लिए निविदा प्रारूप, वाटर सप्लाई समूह जल प्रदाय योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु पूर्व में प्रचलित प्रारूप निविदा और रूचि की अभिव्यक्ति में आंशिक संशोधन के प्रारूप पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2022-23 में जल जीवन मिशन के तहत राज्य के 19217 ग्रामों को हर-घर जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में विभागीय अधिकारियों को जल-जीवन मिशन की गाईडलाइन और ईओआई आमंत्रण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में ऊर्जा विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, संचालक स्वच्छ भारत मिशन एवं संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन विभाग संजय अग्रवाल, जल-जीवन के मिशन संचालक आलोक कटियार सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन के शीर्ष कमेटी की बैठक सम्पन्न

11 Apr 2023 02:34AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता विषय पर अखिल भारतीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह से किया जा रहा है। इस क्विज में शासकीय और म्यूनिसपल स्कूलों के 8वीं, 9वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। क्विज प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय, संकुल, विकासखण्ड, जिला और राज्य स्तर तथा राष्ट्रीय स्तर पर होगा। प्रथम चरण में विद्यालय, संकुल तथा विकासखण्ड स्तर पर तथा द्वितीय चरण में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। क्विज प्रतियोगिता का विषय वित्तीय साक्षरता (फायनेंसियल लिटरेसी) है। प्रतियोगिता के लिए पाठ्य सामग्री आरबीआई और नेशनल सेंटर फॉर फायनेंसियल एजुकेशन (एनसीएफई) की वेबसाईट पर उपलब्ध है ।

11 Apr 2023 02:34AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

अर्थव्यवस्था के मानकों के हिसाब से देखें तो किसी राज्य के विकास में उद्योगों की भूमिका अहम मानी जाती है। उद्योग रोजगार सृजन करने के साथ ही राज्य की विकास दर में भी वृद्धि करता है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य में लागू नवीन औद्योगिक नीति से राज्य में निवेश बढ़ा है। राज्य सरकार ने उद्योगों के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ में बंद एवं बीमार उद्योग के लिए नई नीति लागू की है। इससे बंद एवं बीमार उद्योग को प्रोत्साहन मिलेगा और वे बेहतर तरीके से संचालित हो पायेंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू लॉजिस्टिक्स नीति की मदद से निर्यात में बढ़ोतरी के साथ ही कृषि सहित अन्य उत्पादों के प्रसंस्करण व भंडारण को प्रोत्साहन मिलेगा। बीमार एवं बंद उद्योग के लिए संजीवनी बनेगी यह नीति

11 Apr 2023 02:34AM,
by: Tikendra Sinha