छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के नगरीय निकायों में कृष्ण कुंज का विकास कर रही है।मात्र में एक वर्ष में ही इन कृष्ण कुंजो ने हरे-भरे वृक्षों के रूप में अपना आकार लेना शुरू कर दिया है। योजना के तहत प्रदेश में अब-तक 169 नगरीय निकायों में लगभग 224 एकड़ रकबा में 55 हजार 781 पौधों का रोपण किया गया हैं। कृष्ण कुंज: सांस्कृतिक महत्व के वृक्षों ने लेना शुरू किया आकार
11 Apr 2023 02:34AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज सुधारक, विचारक, लेखक और दार्शनिक महात्मा ज्योतिबा फुले की आज जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है की ज्योतिबा फुले जी ने महिलाओं व दलितों के उत्थान के लिए कई कार्य किए। दलितों के प्रति भेद-भाव समाप्त कर उन्हें समाज में स्थान दिलाने के लिए महात्मा फुले ने सत्यशोधक समाज की स्थापना की। उन्होंने न सिर्फ महिला शिक्षा को बढ़ावा दिया, बल्कि अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सावित्रीबाई फुले को भी शिक्षा दिलाई जिससे वे भारत की पहली अध्यापिका बनीं।
11 Apr 2023 02:34AM,by: Tikendra Sinha
अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती गांव किबिथू में बोलते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि " कोई भी भारत की भूमि पर कब्जा नहीं कर सकता है। चीन ने गृह मंत्री के दौरे पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह सीमा शांति के लिए ठीक नहीं है।" हमारी जमीन कोई नहीं ले सकता: चीन की आपत्ति के बीच शाह
10 Apr 2023 02:12PM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आज़ाद ने आरोप लगाया कि राहुल अपनी विदेश यात्राओं के दौरान "अवांछनीय व्यवसायियों" से मिले, इसके बाद भाजपा के रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी से प्रश्न किया " राहुल किससे मिलते हैं? क्या राहुल देश को कमजोर करने के लिए भारत विरोधी कारोबारियों के साथ काम कर रहे हैं?"
10 Apr 2023 02:12PM,by: Tikendra Sinha
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने आगामी मेयर चुनाव के बारे में बात करते हुए कहा "प्रयागराज में आगामी मेयर चुनाव में गैंगस्टर अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन या उसके परिवार के किसी अन्य सदस्य को मैदान में नहीं उतारूंगी |" यूपी मेयर चुनाव में अतीक की पत्नी को नहीं उतारूंगी : मायावती
10 Apr 2023 02:11PM,by: Tikendra Sinha
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना की, जब पुलिस ने कहा कि रामनवमी के दौरान हिंसा की योजना बनाई गई थी। ओवैसी ने कहा, "हिंसा के बाद मुआवजे की बात नहीं है और न ही पुलिसकर्मियों के निलंबन की, बल्कि नीतीश इफ्तार पार्टियां कर रहे हैं और खजूर खाकर मस्ती कर रहे हैं।"
10 Apr 2023 02:11PM,by: Tikendra Sinha
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने अडानी मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राकांपा प्रमुख शरद पवार की राय में अंतर के बारे में बात करते हुए कहा कि यह विपक्ष में "असंगति का उदाहरण" नहीं है, अलग-अलग विचार विपक्ष में फूट नहीं दिखाते। सिब्बल ने कहा, "आपको अलग-अलग पार्टियों को अलग-अलग विचार रखने की अनुमति देनी चाहिए।"
10 Apr 2023 02:11PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









