अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर का चौथा दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय परिसर में राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री विश्वभूषण हरिचंदन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर फिजी गणराज्य के भारत में उच्चायुक्त श्री कमलेश शशि प्रकाश मौजूद थे। समारोह में विश्वविद्यालय के 58 और शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के 7 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं डिग्री से अंलकृत किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा समाज विज्ञान और कला संकाय में योगदान के लिए 2 विद्वानों को मानद् उपाधि से विभूषित किया गया। इसके अलावा विश्वविद्यालय ने गणित एवं अंग्रेजी विषय के 2 शोधकर्ता विद्यार्थी को पहली बार पीएचडी की उपाधि प्रदान की। कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, बेलतरा विधायक श्री रजनीश सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति श्री ए.डी.एन वाजपेयी, शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कुलपति डॉ. ललित प्रकाश पटेरिया, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर राज्यपाल श्री हरिचंदन ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका कन्हार का विमोचन किया।
28 Mar 2023 02:57PM,by: Tikendra Sinha
राज्य में तंबाकु उपयोग करने वालों का प्रतिशत 39.1 है। साथ ही 13 से 15 वर्ष के 8 प्रतिशत शाला प्रवेशी बच्चे भी तंबाकु की चपेट में आ चूके हैं। यह चिंता का विषय है। आम लोगों में तम्बाकू एवं तम्बाकू से बने उत्पाद के उपयोग को हतोत्साहित करने के लिए शासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इस पर गंभीरता दिखाते हुये राज्य में तंबाकु नियंत्रण कार्यक्रम के माध्यम से प्रयास किये जा रहें हैं, ताकि छत्तीसगढ़ राज्य को तंबाकू मुक्त राज्य बनाया जा सके। इसी क्रम में तंबाकू नियंत्रण की दिशा में ठोस कदम उठाये जाने के उद्देश्य से 29 मार्च 2023 को राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया है। मंत्रालय नया रायपुर के सभा कक्ष में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया जावेगा साथ ही राज्य के वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में उपस्थित रहेंगे। तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार है संवेदनशील
28 Mar 2023 02:57PM,by: Tikendra Sinha
भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने कहा कि चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव बढ़ने का संभावित कारण अतिक्रमण है, और भारत के पास पर्याप्त भंडार है और वह किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। अतिक्रमण चीन के साथ एलएसी पर तनाव बढ़ा सकता है : सेना प्रमुख
28 Mar 2023 01:20PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री दाई-दीदी मोबाइल क्लीनिकों के माध्यम से अब तक करीब 2036 कैम्प लगाएं जा चुके हैं। दाई-दीदी क्लीनिक के माध्यम से रायपुर, बिलासपुर एवं भिलाई नगर निगम क्षेत्र की झुग्गी बहुल बस्तियों में रहने वाली 1 लाख 52 हजार 361 महिलाओं एवं बालिकाओं का उनके घर के पास ही दाई-दीदी क्लीनिक कैंप के माध्यम से इलाज किया गया है।
28 Mar 2023 01:20PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कहा है कि अलसी फसल की उपयोगिता, महत्व, कम लागत एवं ज्यादा मुनाफे को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में इसके उत्पादन को बढ़ावा दे रही है तथा किसानों को अलसी की खेती के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि अलसी एक बहुउपयोगी फसल है, जिससे तेल, कपड़ा तथा अन्य कई उत्पाद निर्मित किये जा सकते हैं।
28 Mar 2023 01:20PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चों में कुपोषण और एनीमिया की स्थिति को दूर करने के मद्देनजर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से प्राथमिकता वाले परिवारों को फोर्टिफाइड चावल वितरण का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब प्रदेश के सभी जिलों में आगामी माह के एक अप्रैल से फोर्टिफाइड चावल का वितरण होगा। जिला प्रशासन द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है। फोर्टिफाइड चावल प्राथमिकता, अन्त्योदय, एकल निराश्रित, निःशक्जन, श्रेणी के राशनकार्डधारियों को वर्तमान में दिए जा रहे सामान्य चावल के स्थान पर मिलेगा। प्रदेश के सभी जिलों में होगा फोर्टिफाइड चावल का वितरण
28 Mar 2023 01:20PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









