Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माटीपुत्रों के फसल की पूरी कीमत देने हेतु प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने की घोषणा से किसानों में काफी उत्साह है। धमतरी जिले के ग्राम सोरम के किसान राजेन्द्र साहू का कहना है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृषि को लाभप्रद बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं। समर्थन मूल्य पर 15 क्विंटल धान के स्थान पर अब 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा से किसान काफी खुश हैं। यह किसानों की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक पहल है। साहू की तरह ही किसान श्री डोरेलाल गंजीर और अर्जुन राम साहू ने भी प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा किसानों के हित में योजनाएं संचालित करने और प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने की घोषणा के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है।

24 Mar 2023 02:38PM,
by: Tikendra Sinha