Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल शुक्रवार 24 मार्च को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बघेल निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार दोपहर 12 बजे आर.व्ही.-1, फाफाडीह में फोरलेन रेल्वे अण्डर ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। वे शाम 4.15 बजे पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के बाद शाम 5.10 बजे पं. दीनदयालय उपाध्याय ऑडिटोरियम में शासकीय नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित हीरक जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। बघेल संध्या 6.15 बजे साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित ‘7वें ऑटो एक्सपो 2023’ राडा कार्यक्रम में भाग लेंगे और शाम 7.10 बजे लाल चौक मंडी रोड में नवनिर्मित सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

24 Mar 2023 07:01AM,
by: Tikendra Sinha