Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कवि, प्रखर नेता और प्रसिद्ध कथा वाचक संत पवन दीवान की  पुण्यतिथि पर आज उन्हें नमन किया है। बघेल ने संत दीवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि संत दीवान ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और हमेशा छत्तीसगढ़ की प्रगति के लिए कार्य करते रहे। उनकी वाक कला का जादू लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता था। उनके भाषणों में माटी की सौंधी महक महसूस होती थी, जिससे आम जनमानस उनसे सहज रूप से जुड़ जाता था।  बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ को दीवान जी की कमी हमेशा महसूस होती रहेगी। मुख्यमंत्री ने संत पवन दीवान की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

02 Mar 2023 12:46AM,
by: Tikendra Sinha