विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में मंत्रीगणों के लिए नवनिर्मित कक्षों का उद्घाटन किया। इस अवसर विधानसभा उपाध्यक्ष सन्तराम नेताम, संसदीय कार्य मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, लोकनिर्माण विभाग के मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित अन्य मंत्रीगण, संसदीय सचिव एवँ विधायकगण भी उपस्थित थे
01 Mar 2023 07:41AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ में मसालों की खेती का दायरा बढ़ते जा रहा है। राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों का खेती-किसानी के क्षेत्र में असर दिख रहा है। किसान नवाचार की ओर बढ़ रहे हैं। सामान्यतः छत्तीसगढ़ में जो किसान धान तथा अन्य परम्परागत फसलों की खेती करते रहे हैं, वे अब मसालों की खेती की ओर भी रूख कर रहे हैं। मसालों की खेती में छत्तीसगढ़ की देश में नई पहचान बन रही है। मसालों की खेती में छत्तीसगढ़ की बन रही देश में नई पहचान
28 Feb 2023 03:51PM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिया गया बयान भाजपा की विकृत मानसिकता का परिचायक है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस अधिवेशन में उठे सवालों से बौखलाये मोदी अभद्र और गलत बयानी पर उतर आये है। देश के प्रधानमंत्री जैसे पद पर बैठा हुआ व्यक्ति अपने भाषण में इतना स्तरहीन बातें करेगा इसका किसी ने कल्पना नहीं किया था और उनके पीछे भारतीय जनता पार्टी के नेता भी उसी प्रकार की बयानबाजी कर रहे है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बीमार है लंबे अर्सो से उनकी तबीयत खराब है उनका इलाज चल रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे स्वस्थ है उनको छाता की आवश्यकता नहीं थी वो झंडा रोहण कर रहे थे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को स्वास्थ्यगत कारणों से छाता लगाया गया था। अपमान करना भारतीय जनता पार्टी की परंपरा है। कांग्रेस तो अपने अध्यक्षों का सम्मान करती है। पूरे देश ने देखा है कि किस प्रकार से नरेन्द्र मोदी के साथ चलने का प्रयास करते हुये भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा को बड़े ही गंदे तरीके से अभद्रतापूर्वक खीच कर अमित शाह ने पीछे किया था उस समय का वीडियो आज भी वायरल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा नेताओं को अमित शाह द्वारा जयप्रकाश नड्डा को धकियाते हुये फोटो को देखना चाहिये और मनन करना चाहिये कि क्या शाह ने जो किया था वह भाजपा अध्यक्ष का अपमान था या उनका शान बढ़ाने वाला था।
28 Feb 2023 03:51PM,by: Tikendra Sinha
दोनों आंखों में मोतियाबंद से उपजे अंधत्व को दूर करने में धमतरी जिले ने कामयाबी हासिल कर ली है। धमतरी में अप्रैल-2022 में सर्वेक्षण के दौरान मिले दोनों आंखों में मोतियाबिंद वाले 223 मरीजों का जिला अस्पताल में सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया है। अब ये लोग अपनी आंखों से दुनिया देख पा रहे हैं।
28 Feb 2023 03:51PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ में 01 मार्च से शुरू हो रही हायर सेकेण्डरी और हाई स्कूल की परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की समस्याओं को दूर करने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हेल्पलाईन की शुरूआत की गई है। इस हेल्पलाईन के माध्यम से परीक्षार्थी, पालक और शिक्षक परीक्षा के संबंध में अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर रहे हैं। हेल्पलाईन पर परीक्षार्थी पूछ रहे प्रश्न
28 Feb 2023 03:51PM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने आज भाजपा नेताओ के घोटाले की सूची के साथ प्रधानमंत्री मोदी के 'ना खाऊंगा ना खाने दूंगा' के नारे पे कटाक्ष करते हुए ट्विटर पे कहा की "हमेशा सोचता था कि न खाऊं न खाने का मतलब क्या है मुझे लगता है कि वे लोग केवल गोमांस के बारे में बात करते है।" भाजपा नेताओ की सूचि के साथ थरूर ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना
28 Feb 2023 10:45AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









