Tikendra Sinha

Generic placeholder image

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव', एनडीए के घटक दलों के मंत्रालय बंटवारे और जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। संजय सिंह ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के लिए इससे अच्छा क्या मौका होगा। वह पीएम पद से इस्तीफा देकर पूरे राष्ट्र का चुनाव एक साथ करवा लें। भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं है। उनकी 240 लोकसभा सीट आई है। ऐसे में कोशिश करें पूरे देश का चुनाव और लोकसभा चुनाव फिर से करवा लें। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और उनकी पार्टी को लगता है कि 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' होना चाहिए। ऐसे में वह राज्य की सारी सरकारें और केंद्र सरकार को भंग कर दें। अभी तत्काल एक साथ सारे चुनाव करवा दें। उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका है।

13 Jun 2024 10:57AM,
by: Tikendra Sinha