अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन@2047’’ डॉक्यूमेंट तैयार करने ”वाणिज्य, उद्योग और अधोसंरचना विकास” विषय पर गठित वर्किंग समिति की बैठक राज्य नीति आयोग अटल नगर नवा रायपुर के सभा कक्ष में आज आयोजित की गई। वाणिज्य उद्योग और अधोसंरचना विकास से संबंधित लक्ष्य, चुनौतियां एवं सामर्थ्य विषय पर विस्तार से चर्चा की गई तथा वर्किंग समिति के सदस्यों द्वारा सुझाव दिए गए।
07 Jun 2024 03:05PM,by: Tikendra Sinha
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मंत्रालय में स्वास्थय विभाग के अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक लेकर विभाग के कामकाज की समीक्षा की। श्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार इजाफा किया जा रहा है और सभी मेडिकल कालेज तथा जिला अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। श्री जायसवाल ने अधिकारियों को कहा है कि विष्णु के सुशासन में उन्हें रिपोर्ट नहीं बल्कि रिजल्ट चाहिए ताकि राज्य की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं निरंतर मिलती रहें।
श्री जायसवाल ने कहा कि राज्य मे स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के लिए ये आवश्यक नहीं है कि बजट की उपलब्धता रहे, बल्कि आवश्यक ये है कि मजबूत इच्छाशक्ति हो, हमें ऐसा काम करना है जिससे लोगों के मन में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सकारात्मक भाव आए।
07 Jun 2024 03:05PM, by: Tikendra Sinha
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ की महिला कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। इस बीच अब किसान नेता राकेश टिकैत ने थप्पड़ मारने वाली महिला जवान को समर्थन देते हुए कहा कि उसने थप्पड़ नहीं मारा है। थप्पड़ कांड : राकेश टिकैत ने महिला जवान का किया समर्थन
07 Jun 2024 01:13PM,by: Tikendra Sinha
सीबीआई ने आज कोर्ट में लैंड फॉर जॉब मामले में लालू प्रसाद यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ कंक्लूडिंग चार्जशीट दाखिल कर दिया है। इस चार्जशीट में 78 लोगों के नाम है। इससे पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई को चार्जशीट दाखिल करने का आदेश दिया था। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 29 मई को अपने एक आदेश में कहा था कि सीबीआई 7 जून तक फाइनल चार्जशीट दाखिल करे।
07 Jun 2024 01:13PM,by: Tikendra Sinha
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के एक दिन बाद एक्स पोस्ट के जरिए हरियाणा सरकार पर साजिश करने के आरोप लगाए। उन्होंने लिखा "हरियाणा सरकार की साजिश सामने आ चुकी है। माननीय सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में पानी की समस्या खत्म करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हरियाणा दिल्ली के लोगों के खिलाफ साजिश कर रहा है। जब सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई हो रही थी, तब हरियाणा धीरे-धीरे दिल्ली की तरफ छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा कम कर रहा था। मैं आज सुबह 11 बजे वजीराबाद डैम जाकर हरियाणा की साजिश का पर्दफाश करूंगी।" साजिश कर रही हरियाणा सरकार : अतिशी
07 Jun 2024 12:20PM,by: Tikendra Sinha
राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने पिछले 5 साल के दौरान राज्य में भर्ती हुए राज्यकर्मियों की आंतरिक विभागीय जांच कराने का फैसला किया है। इसमें जांच की जाएगी कि भर्ती परीक्षा देने वाला और नौकरी करने वाला व्यक्ति एक ही है या अलग-अलग। राज्य के कार्मिक विभाग ने गुरुवार को इस बारे में आदेश जारी किया। कार्मिक भर्ती प्रकोष्ठ विभाग ने विगत पांच वर्षों में भर्ती राज्यकर्मियों की विभागों द्वारा आंतरिक जांच कराने के लिए आदेश जारी किया है।
07 Jun 2024 12:18PM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश में विष्णु देव साय सरकार 70 लाख महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपए अंतरित कर रही है। इस योजना से न केवल महिलाओं को खर्च करने के लिए अपनी स्वयं की राशि मिली है अपितु परिवार भी आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत हुए हैं। पूरे प्रदेश में महतारी वंदन योजना आने के बाद महिलाओं द्वारा इस राशि के उपयोग पर नजर डालें तो पाएंगे कि महिलाएं हमेशा की तरह इसमें से कुछ हिस्सा भविष्य की जरूरतों के लिए सुरक्षित रख रही हैं।
07 Jun 2024 08:27AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








