ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) नेता और पूर्व राज्य मंत्री एसपी वेलुमणि ने कहा कि के अन्नामलाई के कारण लोकसभा चुनाव से पहले दोनों के संबंध खराब हुए। अगर दोनों दलों के बीच गठबंधन होता तो वह 30-35 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती थीं। भाजपा और अन्नाद्रमुक का गठबंधन टूटा
07 Jun 2024 05:00AM,by: Tikendra Sinha
महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने आज नागपुर में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए देश में चुनकर आया है। सभी को मालूम है पूरे देश में 200 रैलियां मोदी जी ने की है। सांसद संजय राउत ने कन्फ्यूजन तैयार करके महाराष्ट्र की राजनीति की है। ये कन्फ्यूजन पैदा करने वाले लोग है। हमारी पूरी पार्टी मजबूती से मोदी जी के साथ खड़ी है।
07 Jun 2024 01:52AM,by: Tikendra Sinha
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा। राउत ने फडणवीस को महाराष्ट्र की राजनीति का "खलनायक" बताया और उन पर कई परिवारों को बर्बाद करने के साथ राजनीतिक प्रतिशोध का सहारा लेने का आरोप लगाया। राउत का यह बयान फडणवीस की, उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश के एक दिन बाद आया है। देवेंद्र फडणवीस पर संजय राउत ने साधा निशाना
07 Jun 2024 01:51AM,by: Tikendra Sinha
कैलाश विजयवर्गीय पत्रकारों के सवाल पर राहुल गांधी की तारीफ करते नजर आए। उनसे जब राहुल गांधी और कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर सवाल किया तब उन्होंने कहा कि राहुल जी ने मेहनत की है। वे गांव-गांव पैदल चले। इसका फायदा उन्हें मिला। कैलाश विजयवर्गीय ने की राहुल गांधी की तारीफ
07 Jun 2024 01:51AM,by: Tikendra Sinha
भाजपा नेता पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई दी। उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर कहा, राहुल गांधी ने चुनाव में जो वादा किया है, उसका क्या होगा। महिलाओं को 1 लाख रुपये देने का वादा पूरा करें। राहुल गांधी उसे पूरा करें ना कि निवेशकों को डराएं धमकाएं। इसका सबसे बड़ा लाभ भारतीय निवेशक को मिला है। विदेशी निवेश कम हुई है। भारतीय निवेशकों की संख्या बढ़ी है। यूपीए सरकार में भारत का मार्केट 67 लाख करोड़ था। आज वह बढ़कर 415 लाख करोड़ रुपया हो गया है। देश और विदेश के निवेशकों को डराया जा रहा है ताकि वे निवेश न करें।
07 Jun 2024 01:51AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









