Tikendra Sinha

Generic placeholder image

प्रदेश के मंत्री आदिम जाति व अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग श्री रामविचार नेताम ने कल कोरबा जिले के विकासखण्ड पाली में अपने प्रवास के दौरान कन्या छात्रावास पाली एवं शासकीय उद्यान रोपणी पोड़ी का आकस्मिक निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय योजनाओं से आमजनों को प्राथमिकता से लाभांवित करने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग श्री श्रीकांत कसेर, जनपद सीईओ पाली श्री भूपेंद्र सोनवानी, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी सहित अन्य खण्ड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

19 Jul 2024 10:27AM,
by: Tikendra Sinha