नारायणपुर में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों ने पुलिस जवानों पर फायरिंग कर दि, जिसके बाद दोनों ही तरफ से कई घंटो तक गोलीबारी होती रही। इस मुठभेड़ के बाद जब मौके की तलाशी ली गई तो सात नक्सली मारे गए थे। पुलिस ने घटनास्थल से माओवादियों के शव के साथ बड़े पैमाने पर हथियार और दूसरे सामान जब्त किये। नारायणपुर : पुलिस पर नक्सलीयो ने किया हमला , सात नक्सली मारे गए
24 May 2024 05:11AM,by: Tikendra Sinha
बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के दौरान सात नक्सली मारे गए और उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जवानों के भुजाओ के ताकत के कारण यह सम्भव हो पाया है। बीजापुर और दंतेवाड़ा के सीमा क्षेत्रों में आज सुबह 11 बजे से ही बस्तर फाइटर, एस.टी.एफ और डीआरजी के जवानों की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन सर्चिंग शुरू की थी और उसके अंतर्गत मुठभेड़ हुआ है, जिसमें वर्दी धारी 7 नक्सली मारे गए हैं, उन सभी के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं और ये सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता है। पुनः क्षेत्र में सुरक्षा बलों की भुजाओं की ताकत पर ये संभव हो सका है। मैं मावोवादियों से फिर भी अपील करता हूँ। माओवादियों से की आप समर्पण करे, मुख्य धारा में वापस आए पुनर्वास करे और आपकी पुनर्वास के लिए जो आवश्यकता है, वो आप बताए सरकार उसे पूरा करेगी। सरकार वार्ता करने के लिए हर समय तैयार है।
24 May 2024 05:11AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज राजनांदगांव, दुर्ग और महासमुंद का दौरा कर आगामी 4 जून को होने वाली मतगणना की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने तीनों जिला मुख्यालयों में स्ट्रांग-रूम में रखे ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना हेतु तैयार किए जा रहे मतगणना कक्षों का अवलोकन किया। श्रीमती कंगाले ने निर्बाध और सुव्यवस्थित मतगणना के लिए मतगणना स्थल पर विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रश्मि वर्मा और दुर्ग संभाग के आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर सहित तीनों जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी इस दौरान उपस्थित थे।
23 May 2024 04:50PM,by: Tikendra Sinha
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे क्योंकि यह नजीर बन जाएगी और भाजपा नीत केंद्र सरकार को ममता बनर्जी और एम. के. स्टालिन सहित विपक्षी दलों के मुख्यमंत्रियों को निशाना बनाने की खुली छूट मिल जाएगी जो लोकतंत्र के लिए बहुत खतनाक होगा।
23 May 2024 04:50PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







