Tikendra Sinha

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला से मुलाक़ात की। संसद भवन में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य और केंद्र के बीच समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देना था। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें विशेष रूप से राज्य के बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं और आगामी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। उन्होंने लोक सभा अध्यक्ष को राज्य में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया और केंद्र सरकार से निरंतर समर्थन की अपेक्षा व्यक्त की।

18 Jul 2024 09:42AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

कोरबा जिले में ग्राम गुरमा की कुमारी विमला और डूमरडीह बलीपुर कोरवा बसाहट निवासी कुमारी मंगला की हुई मृत्यु के संबंध में बुधवार को खण्ड चिकित्सा अधिकारी कोरबा एवं पीएचसी श्यांग की टीम ने अपना जांच प्रतिवेदन सीएमएचओ को प्रस्तुत किया है। जांच प्रतिवेदन के बाद सीएमएचओ कोरबा डॉ. एस एन केसरी के अनुसार प्रभावित मरीज एवं आसपास के ग्रामों का भ्रमण व निरीक्षण तथा स्वास्थ्यकर्मी एवं परिजनों से पूछताछ एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दोनों लड़कियों की मौत बुखार और पीलिया की वजह से हुई है।
  
उन्होंने बताया कि 15 वर्ष की मृतिका विमला मंझवार बुखार होने के कारण आई। इनके द्वारा मितानिन या स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को नहीं बताया गया तथा शाम को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, जीएमसी कोरबा लेकर जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। जीएमसी कोरबा से प्राप्त शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण एक्यूट लीवर फेल्योर विद सीवीयर जान्डिस होने की संभावना व्यक्त की गई है।

18 Jul 2024 09:41AM,
by: Tikendra Sinha