Tikendra Sinha

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज दोपहर 12 बजे संसद भवन में लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला से सौजन्य मुलाक़ात करेंगे। इस बैठक का उद्देश्य राज्य और केंद्र के बीच सहयोग बढ़ाना है। इसके बाद दोपहर 1.30 बजे मुख्यमंत्री श्री साय केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर मिलेंगे। इस मुलाक़ात में छत्तीसगढ़ की सड़क विकास परियोजनाओं पर विशेष चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी के बीच इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और आगामी परियोजनाओं को गति देना है। *मुख्यमंत्री उसके बाद दोपहर 3 बजे होटल अशोका चाणक्यपुरी में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के छह माह पर अपने विचार रखेंगे*। 

18 Jul 2024 05:11AM,
by: Tikendra Sinha